Ankita on KBC
Share This Post

झारखंड की बेटी अंकिता ने राज्य का नाम रोशन किया है। जमशेदपुर के आदित्यपुर सहारा गार्डेन सिटी की रहने वाली अंकिता आशी कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के हॉट सीट पर पहुंच गयी है। इसका प्रसारण आज रात को होगा। कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 14 के 86वें एपिसोड का प्रसारण रात 9 बजे से होगा। इस एपिसोड में अंकिता आशी अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर खेलते हुए नजर आएंगी।

मां भी KBC में पहुंच चुकी है

Ankita on KBC : अंकिता अनूप कुमार की बेटी है। अंकिता ने बताया इनकी मां ज्योति सिन्हा भी कौन बनेगा करोड़पति में फास्टेट फिंगर तक पहुंच चुकी हैं। अंकिता के पिता जमशेदपुर के आर्किटेक्ट इंजीनियर हैं। वे आशी आर्किटेक्ट के नाम से मशहूर हैं। अंकिता की सफलता पर पूरे परिवार और शुभचिंतकों ने उसे शुभकामनाएं दी हैं । ये आदित्यपुर व जमशेदपुर के लिए गौरव की बात है। अंकिता ने कहा कि केबीसी के माध्यम से अमिताभ से मिलना सोने पर सुहागा वाली बात थी।

बचपन से KBC से रहा लगाव

Ankita on KBC : अंकिता ने बताया कि वह KBC शो बचपन से देख रही है। मां के कहने पर प्ले एलॉग खेलना शुरू किया। पहले कभी सोचा नहीं था कि हॉट सीट पर जाना है। हमेशा यही सोचा कि ठीक है एक फैमली टाइम है, सब साथ शो देखते हैं। फिर जब सलेक्शन हुआ और कॉल आया तो काफी आश्चर्यजनक था। काफी इंटरव्यू हुआ उसके बाद फास्टेट फिंगर के लिए सलेक्शन हुआ। वहां जाने के बाद माहौल ही बिल्कुल अलग था।

दूसरी बार KBC में जाने का मौका मिला

अंकिता ने बताया कि केबीसी में दूसरी बार जाने का मौका मिला। पहली बार मां के साथ गयी थी। प्रतिभागी बनकर जाने का मौका मिला। इसी वर्ष सितंबर में मां केबीसी में गयी थी। लेकिन वह हॉट सीट पर नहीं जा सकी थीं।

मां को बचपन से ही क्विज से लगाव

Ankita on KBC : अंकिता की मां ज्योति सिन्हा ने कहा कि केबीसी इसलिए पसंद है कि बचपन से क्विज से लगाव रहा है। इससे ज्ञान बढ़ता है। पूरी फैमिली मिलकर केबीसी खेलते थे। मां ने बताया कि बेटी को हॉट सीट पर जाने का मौका मिला, जिससे पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। अमिताभ जी का व्यवहार काफी पसंद है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्र में मोदी से वन संरक्षण नियम 2022 को बदलने का आग्रह किया

YOUTUBE

By JharExpress

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *