Advertisement

पहली बार एक महिला रंजीता हेम्ब्रम (Ranjita Hembram) प्रशासनिक सेवा संघ ( Administrative Services Association ) की अध्यक्ष चुनीं गयीं

Ranjita Hembram
Share This Post

झारखंड के 22 साल के इतिहास में पहली बार एक महिला रंजीता हेम्ब्रम (Ranjita Hembram) प्रशासनिक सेवा संघ ( Administrative Services Association ) की अध्यक्ष चुनीं गयीं हैं। रविवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित रांची कॉलेज ( Ranchi College ) के आर्यभट्ट सभागार (Aryabhatt Auditorium) में झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ( Administrative Services Association ) की आम सभा सह निर्वाचन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से रंजीता को अध्यक्ष चुन लिया गया। राहुल कुमार को महासचिव चुना गया है।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद रंजीता हेम्ब्रम (Ranjita Hembram) ने कहा कि वह संघ को सशक्त बनायेंगी और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को दूसरे राज्यों के समकक्ष सुविधा और सम्मान दिलाने का प्रयास करेंगी। इस पद के लिए दो लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। रंजीता हेम्ब्रम (Ranjita Hembram) के अलावा सरायकेला-खरसावां के डीडीसी प्रवीण गगराई ने भी इस पद के लिए नॉमिनेशन किया था। बाद में प्रवीण ने अपना नाम वापस ले लिया और रंजीत हेम्ब्रम को झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ( Administrative Services Association ) का अध्यक्ष चुन लिया गया।

बीपीएससी की परीक्षा में थीं महिला टॉपर

बिहार प्रशासनिक सेवा आयोग (bpsc) की परीक्षा पास करने के बाद रंजीता हेम्ब्रम प्रशासनिक सेवा में आयीं थीं। संयुक्त बिहार में आयोजित परीक्षा में वह महिला टॉपर थीं। पूरे बिहार में उनका ओवरऑल सातवां रैंक थ। 41वें bpsc 1998 बैच की अधिकारी रंजीता हेम्ब्रम रांची जिला के रातू प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रह चुकीं हैं।

सालों बाद हुआ झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ का चुनाव

रंजीता हेम्ब्रम झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद की संयुक्त सचिव हैं। वह झारखंड कम्बाइंड इंट्रेंस कंपटीटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) की डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन भी हैं। रंजीता हेम्ब्रम के अध्यक्ष चुने जाने से पहले राम कुमार सिन्हा इस संघ के अध्यक्ष थे। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ (JPSC) की का चुनाव कई सालों से नहीं हुआ था। आर्यभट्ट सभागार (Aryabhatt Auditorium) में आयोजित इस आम सभा के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन थे। संघ ने उनके समक्ष कुछ मांगें रखीं, जिस पर सीएम श्री सोरेन ने आश्वासन दिया कि वह प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की मांगों पर विचार करेंगे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड अब पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त, आखरी मरीज़ स्वस्थ हुआ

YOUTUBE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *