रांची में छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

Beauty Tips: चेहरे की चमक लौटाने के लिए काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे, जानिए टिप्स
Share This Post


Ranchi Student Protest: JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई. छात्रों के लगातार आगे बढ़ने और बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्रों की ओर से पुलिस की तरफ जूते-चप्पल फेंके जाने लगे. घटनाक्रम के बाद मौके पर तनाव बढ़ गया है और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है. इस बीच मामले को लेकर एसपी की ओर से भी बयान सामने आया है.

Jharkhand Student Protest LIVE: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने रांची स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

Jharkhand Student Protest LIVE: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन पर कहा, “झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ऊपर जो लाठीचार्ज हुआ, मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं. पिछले कई सालों से झारखंड में हो रहे JPSC के अव्यवहार के प्रति वहां युवा आवाज उठा रहे हैं. जैसे ही विधानसभा घेराव शुरू हुआ, राहुल गांधी द्वारा समर्थित सरकार ने युवाओं के ऊपर घोर लाठीचार्ज शुरू किया. यहां राहुल गांधी सदन बाधित करके केंद्र सरकार से जवाब मांग रहे हैं और वहां उन्हीं की समर्थित सरकार युवाओं पर लाठीचार्ज कर रही है, युवाओं पर पानी फेंक रही है. मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या आपकी मांग एकतरफा है?… क्या झारखंड के छात्रों को न्याय नहीं चाहिए?…”

Jharkhand Student Protest LIVE: हेमंत सोरेन कैबिनेट के मंत्री क्या बोले?

Jharkhand Student Protest LIVE: ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश में छात्रों से वार्ता हो रही है. वार्ता में लगभग सभी बाते मान ली गई हैं, छात्रों द्वारा जो प्रमुख मांगों में से सीजीएल परीक्षा पर गतिरोध बना रहा है, सीबीआई से जांच की मांग उन्होंने रखा. साथ ही हम लोगो में कहा कि सीआईडी से जांच चल रही है कई गिरफ्तारी हुई हैं. जांच में अगर पुख्ता बातें आएंगी तो उस पर संज्ञान लिया जाएगा. परीक्षा रिफॉर्म को लेकर छात्रों ने कहा तो हम लोगों ने कहा इस पर आश्वासन सरकार की ओर से दिया गया. हम लोगों की मंशा थी कि जब छात्रों से वार्ता हो रही है तो उग्र होकर आंदोलन करने की जरूरत क्या है.

Jharkhand Student Protest LIVE: विधानसभा के मुख्य गेट से महज कुछ दूरी पर छात्र

Jharkhand Student Protest LIVE: विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे छात्र अब विधानसभा के बेहद करीब पहुंच गए हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों का बड़ा जत्था विधानसभा के मुख्य गेट से महज कुछ दूरी पर मौजूद है. छात्र लगातार अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं, वहीं मौके पर पुलिस की भारी तैनाती के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

Jharkhand Student Protest LIVE: जेपीएससी प्रोटेस्ट में ‘पुष्पा’ बनकर पहुंचा युवक

Jharkhand Student Protest LIVE: रांची (झारखंड) में JPSC-JSSC कैंडिडेट्स का प्रोटेस्ट. फिल्म कैरेक्टर ‘पुष्पा’ बनकर ‘विधानसभा घेराव’ मार्च में शामिल हुए एक आदमी ने कहा, “मैं ‘पुष्पा स्टाइल’ में प्रोटेस्ट करने आया हूं. लोगों ने मुझे बताया कि बड़े एक्टर और इन्फ्लुएंसर उस प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने जंतर-मंतर पहुंचे थे. ये लोग भी स्टूडेंट्स हैं, हमें भेदभाव नहीं करना चाहिए… यह मामला नेशनल मीडिया तक पहुंचना चाहिए और इन स्टूडेंट्स को इंसाफ मिलना चाहिए. सरकार को भी इन स्टूडेंट्स की मांगें मान लेनी चाहिए। झारखंड के स्टूडेंट्स झुकेंगे नहीं, रुकेंगे नहीं, जब तक न्याय मिलेगा नहीं…”

Jharkhand Student Protest LIVE: छात्रों का जत्था विधानसभा की तरफ बढ़ रहा

Jharkhand Student Protest LIVE: रांची में छात्रों का बड़ा जत्था विधानसभा की ओर बढ़ रहा है. हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी छात्र अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. पुलिस की ओर से बल प्रयोग और उन्हें रोकने की कोशिश के बाद भी छात्रों का मार्च जारी है. प्रदर्शनकारी लगातार विधानसभा की ओर बढ़ते हुए नारेबाजी कर रहे हैं. मौके पर पुलिस और छात्रों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.

JPSC-JSSC Protest Live: रांची में छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

झारखंड में छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई. छात्रों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई. जगन्नाथ मंदिर के पास पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े. पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए टियर गैस का इस्तेमाल किया. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. हालात को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है. छात्र अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे थे. पुलिस उन्हें आगे जाने से रोक रही थी. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया.

Jharkhand Student Protest LIVE: जेपीएससी के पू्र्व चेयरमैन गिरफ्तार

Jharkhand Student Protest LIVE: JPSC से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले में बड़ी खबर सामने आई. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते को CID ने गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी 14वीं JPSC परीक्षा समेत भर्ती प्रक्रिया में सामने आई कथित गड़बड़ियों की जांच के बीच हुई है. मामले में CID की जांच लगातार आगे बढ़ रही है.

Jharkhand Student Protest LIVE: आठवां बैरिकेड तोड़ा, परिसर में घुसे छात्र

Jharkhand Student Protest LIVE: रांची में विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आठवीं बैरिकेडिंग भी तोड़ दी. आगे बढ़ते हुए विधानसभा परिसर के करीब पहुंच गए. बैरिकेडिंग टूटने के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई. छात्र लगातार अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं. विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से छात्रों को रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है.

Jharkhand Student Protest LIVE: छात्रों ने सातवां बैरिकेड भी तोड़ा

Jharkhand Student Protest LIVE: विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे छात्रों ने सातवीं बैरिकेडिंग भी तोड़ दी है. बैरिकेडिंग टूटने के बाद प्रदर्शनकारी छात्र लगातार विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं. उन्हें रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने रास्ते में कई स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था की है, लेकिन छात्र लगातार अवरोध पार कर आगे बढ़ रहे हैं. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. छात्रों के आगे बढ़ने से विधानसभा के आसपास सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं.

Jharkhand Student Protest LIVE: लाठीचार्ज को छात्र ने बताया बर्बरतापूर्ण कार्रवाई

Jharkhand Student Protest LIVE: रांची में ‘विधानसभा घेराव’ मार्च के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज पर एक प्रदर्शनकारी छात्र ने इसे बर्बरतापूर्ण कार्रवाई बताया. छात्र का आरोप है कि पुलिस बैरिकेडिंग के पास प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठियां बरसाईं. छात्र ने कहा कि लाठी का इस्तेमाल कमर के नीचे किया जाना चाहिए, लेकिन प्रदर्शनकारियों के सिर, हाथ, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी लाठियां मारी गईं. छात्र ने इसे सरकार का दोहरा रवैया बताते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए.

Jharkhand Student Protest LIVE: पहली बार प्रदर्शनकारी विधानसभा के इतने करीब पहुंचे

Jharkhand Student Protest LIVE: नए झारखंड विधानसभा के गठन के बाद से विधानसभा घेराव के दौरान यह पहली बार है जब प्रदर्शनकारी सदन के इतने करीब तक पहुंच पाए हैं. इससे पहले विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था के कारण प्रदर्शनकारियों को काफी दूरी पर ही रोक दिया जाता था. लेकिन इस बार छात्रों ने कई स्तरों की बैरिकेडिंग पार कर ली और विधानसभा के अंतिम सुरक्षा घेरे तक पहुंच गए. छात्रों के लगातार आगे बढ़ने के कारण पुलिस और प्रशासन को भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी पड़ी. लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच यह घटनाक्रम झारखंड विधानसभा के इतिहास में एक अहम घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है.

Jharkhand Student Protest LIVE: रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर पुलिस कप्तान क्या बोले?

Jharkhand Student Protest LIVE: रांची के पुलिस कप्तान पारस राणा ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर कहा कि प्रदर्शनकारी लगातार समझाने के बावजूद पुलिस की बात नहीं मान रहे थे और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिसके कारण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. उन्होंने कहा कि पुलिस छात्रों के खिलाफ नहीं है और प्रशासन छात्रों की मांगों को लेकर संवेदनशील है. पुलिस कप्तान ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है, इसलिए परिस्थितियों को देखते हुए कदम उठाना पड़ा. उन्होंने कहा कि पुलिस छात्रों के साथ है और उनकी बातों को समझती है, लेकिन प्रदर्शन के दौरान निर्धारित नियमों और सुरक्षा व्यवस्था का पालन करना भी जरूरी है.

Jharkhand Student Protest LIVE: पुलिस ने लाठीचार्ज किया

Jharkhand Student Protest LIVE:  विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और छात्रों को पीछे हटाने की कोशिश की गई. घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर तनाव बढ़ गया है. छात्रों के बीच खलबली मच गई है. पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश कर रही है.

JPSC-JSSC Protest Live: छात्र आंदोलन में पहुंचे जयराम महतो, बोले- मांगें पूरी होंगी तो छात्र प्रदर्शन नहीं करेंगे

JPSC-JSSC Protest Live: झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी है. इसी बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम कुमार महतो ने छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बयान दिया है. जयराम महतो ने कहा कि विपक्षी दल आंदोलन को थोड़ा समर्थन जरूर देंगे. ऐसा हर जगह होता है. लेकिन इस आंदोलन में छात्र खुद नाराज हैं. यह छात्रों का अपना आंदोलन है. उन्होंने कहा कि अगर छात्रों की मांगें पूरी कर दी जाती हैं, तो वे प्रदर्शन नहीं करेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि वह छात्रों के विधानसभा घेराव मार्च में शामिल होने जा रहे हैं.

Jharkhand Student Protest LIVE: वाटर कैनन के आगे डटे रहे छात्र

Jharkhand Student Protest LIVE: झारखंड विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश कर रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. पानी की बौछार के बावजूद प्रदर्शनकारी छात्र डटे रहे और विधानसभा घेराव के लिए अपना मार्च जारी रखा.

JPSC-JSSC Protest Live: मार्च में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को छात्रों की मांगें माननी होंगी

JPSC-JSSC Protest Live: झारखंड में छात्रों का विधानसभा घेराव मार्च शुरू हो गया है. छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी इस मार्च में शामिल हुए. वह पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. इसके बावजूद वह सोमवार को एंबुलेंस से प्रदर्शन स्थल पहुंचे. देवेंद्र नाथ महतो ने न्यूज एजेंसी ANI से बात की. उन्होंने बताया कि वह एंबुलेंस से प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे हैं. इसके बाद वह स्ट्रेचर पर लेटकर मार्च में शामिल हुए. महतो ने कहा, “भूख हड़ताल पर होने के बावजूद मैं यहां आया हूं. वे हमें रोक नहीं पाएंगे.” उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं. झारखंड सरकार को छात्रों की मांगें माननी होंगी. उन्होंने यह भी कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे.

Jharkhand Student Protest LIVE: छतरी के सहारे वाटर कैनन से आगे बच रहे छात्र

Jharkhand Student Protest LIVE: विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों ने छठी बैरिकेडिंग भी तोड़ दी है. आगे बढ़ते हुए विधानसभा के आखिरी बैरियर तक पहुंच गए हैं. छात्रों को रोकने के लिए पुलिस लगातार वाटर कैनन से पानी की बौछार कर रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने के बजाय पानी की बौछार के बीच डांस करते नजर आ रहे हैं. वाटर कैनन की बौछार से बचने के लिए कुछ छात्र छतरी का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. मौके पर छात्रों और पुलिस के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.

Jharkhand Student Protest LIVE: छात्रों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन चलाया गया

Jharkhand Student Protest LIVE: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. पानी की बौछार के बीच भी प्रदर्शनकारी छात्र नाचते हुए अपना ‘विधानसभा घेराव’ मार्च जारी रखते नजर आए.

Jharkhand Student Protest LIVE: छात्रों को रांची नहीं जाने दिया जा रहाः केंद्रीय मंत्री संजय सेठ

Jharkhand Student Protest LIVE: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा, “आज लाखों छात्र झारखंड में विधानसभा मार्च कर रहे हैं क्योंकि 17 दिनों में सरकार सुध नहीं ले पाई और सरकार से एक ही मांग है CBI जांच. कल से ही रांची को कटीले तारों से घेर दिया गया है. ट्रेन, बस, गाड़ी से छात्रों को नहीं जाने दिया जा रहा है…”

Jharkhand Student Protest LIVE: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी मार्च में शामिल

Jharkhand Student Protest LIVE: रांची (झारखंड) में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन. छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो प्रदर्शनकारी छात्रों के ‘विधानसभा घेराव’ मार्च में शामिल हुए. वे पिछले 9 दिनों से मुख्य विरोध स्थल, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर हैं.



JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED