palamu violence : पांकी में झड़प के बाद 1000 पर मामला दर्ज, इंटरनेट बंद

palamu violence
Share This Post

palamu violence : पलामू पांकी में हिंसक झड़प के बाद डीआईजी के नेतृत्व में आज पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च किया। घटना को लेकर आज इंटरनेट सेवा 19 फरवरी के सुबह 10 बजे तक बंद करने की प्रशासन ने घोषणा की है।इस संबंध में डीसी के अनुशंसा पर गृह सचिव द्वारा आदेश जारी किया गया है।सूत्रों के मुताबिक इस घटना को लेकर पुलिस ने 100 नामजद समेत 1000 से अधिक अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है.केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है,उन्होंने कहा ”मुस्लिम समाज की बढ़ती आबादी मेरे लिए चिंता का विषय नहीं है। जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले जो कट्टरपंथी आ गए हैं वही ऐसा काम करते हैं। आजतक देश में हिंदुओं के द्वारा किसी भी तजिया पर एक पत्थर भी नहीं फेंका गया होगा। ”आईजी राजकुमार लकड़ा ने मिडिया से बात करते हुए बताया कि महाशिवरात्रि से पहले एक मस्जिद के सामने ‘तोरण द्वार’ लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प के एक दिन बाद पलामू के पांकी में धारा 144 लागू है।

palamu violence : पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। स्थिति सामान्य है। गिरफ़्तारियां हुई हैं।2-3 घरों में आंशिक रूप से आग लगा दी गई। पुलिस के 2 वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सीआरपीसी की धारा 144 लागू और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। जनता अफवाहों पर ध्यान न दे। मैं लोगों से अफवाहों पर विश्वास नहीं करने और प्रशासन पर भरोसा रखने की अपील करता हूं। निष्पक्ष जांच कराएंगे। बता दें कि बुधवार सुबह पांकी में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद मामले में जिला प्रशासन ने 13 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पलामू डीसी अंजनेयुलू डोड्डे ने घटना को लेकर बात करते हुए कहा पांकी प्रखंड टाउन में मस्जिद के सामने शिवरात्री का तोरन बनाने को लेकर 2 समुदाय में तनाव हुआ।लोगों से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की अफवाह को सच न मानें।

इसे भी पढ़ें : पलामू के पनकी गांव में दो गुटों के बीच झड़प में 12 लोग घायल, धारा 144 लागू

YOUTUBE

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

1 comment

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED