bijli jharkhand : झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने से पिछले दो दिनों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को धनबाद जिले के बरवाड़ा इलाके में बिजली गिरने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गयी, जबकि जमशेदपुर के बहरागोड़ा और गुमला जिले के चिरोडीह में शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गयी।
लोहरदग्गा से एक और मौत की सूचना मिली है।
bijli jharkhand : गुरुवार को सात लोगों की मौत हो गई थी। चतरा, हजारीबाग, रांची, बोकारो और खूंटी जिलों से एक-एक मौत और पलामू के हुसैनाबाद में दो लोगों की मौत हुई है।
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजे के भुगतान के लिए संबंधित जिलों को हताहतों की संख्या का सत्यापन करने के लिए कहा गया है। झारखंड सरकार बिजली गिरने से मारे गए व्यक्ति के परिवार को चार लाख रुपये देती है।
राज्य में पिछले दो दिनों में तेज हवाएं और बारिश हुई, जिससे राज्य के कई हिस्सों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए।
जमशेदपुर में शुक्रवार को सबसे अधिक 79 मिमी बारिश दर्ज की गई। बोकारो में 52.4 मिमी और रांची में 5.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।
bijli jharkhand : रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड में बारिश और बिजली दो ट्रफ लाइनों के कारण होती है – एक उत्तरी बिहार से होते हुए पूरे झारखंड में उत्तर ओडिशा तक जाती है, जबकि दूसरी हरियाणा से होते हुए सिक्किम तक जाती है।
इसे भी पढ़ें : 2000 का नोट दीजिए और 2100 का सामान पाइए।
today's latest news, articles, live videos, hindi news - JharExpress
[…] […]