जोगो गांव में दो लोगों में कब्र की खुदाई कर किडनी आदि निकालने का आरोप
केरेडारी थाने के जोगो गांव में रविवार की देर शाम मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक महिला और एक पुरूष को गांव के कब्रिस्तान से कब्र की खुदाई करते पकड़ा। बाद में केरेडारी थाना प्रभारी साधन चंद्र गोराई ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पकड़ी गई महिला केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम सलगा की है, वहीं दूसरा व्यक्ति महिला का साथी सिमरिया थाना क्षेत्र के डांडी एंदला गांव के रूप में पहचान किया गया है। दोनों से पूछताछ किए जाने पर दोनों ने जोको गांव के कब्रिस्तान से तीन कब्र में जादू टोना को लेकर कुछ विशेष सामग्री डालने की बात कुबूल किया है। जबकि मुस्लिम समुदाय ने रविवार को दफन किया गया एक 17 वर्ष के लड़के का किडनी आदि निकाल लेने का आरोप लगाया है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि रविवार को जोको गांव निवासी नबी अंसारी का 17 वर्षीय पुत्र कलीमुल्ला अंसारी की मौत अचानक हो गई। उसे रविवार को दिन में करीब दो बजे दफन कर दिया गया। शाम होते ही मृतक के परिजन कब्र पर अगरबत्ती आदि जलाने के लिए पहुंचे थे तो दोनों को कब्र की खुदाई करते पकड़ लिया और थाना प्रभारी को सौंप कर उचित कारवाई करने की मांग की। इधर गांव में दोनों समुदायों के बीच आपसी सौहार्द वातावरण में मामले को सुलझाने का प्रयास जारी है। पुलिस प्रशासन ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को उचित कारवाई किये जाने का आश्वासन दिया है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के रांची में रविवार को बस पलटने से स्कूल के 12 से अधिक छात्र घायल
Post Comment