Ranchi mein smart meter
Share This Post

Rajdhani Ranchi mein kal se shuru ho raha hai smart meter :

जानकारी के अनुसार राजधानी रांची के लिए 45 हजार स्मार्ट मीटर आ चुके हैं। लेकिन पायलट प्रोजेक्ट के तहत अभी एक हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे।

शुरुआत अपर बाजार इलाके से की जायेगी। ये एक हजार स्मार्ट मीटर उन लोगों के घरों में लगाये जायेंगे, जिन्होंने बिजली के नये कनेक्शन के लिए पहले से आवेदन कर रखा है।

इसके बाद राजधानी के अन्य इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया जायेगा।

मंगलवार यानी 18 अक्तूबर से राजधानी रांची में स्मार्ट मीटर लगने का काम शुरू हो जायेगा।

राजधानी रांची में स्मार्ट मीटर लगाने का काम जीनस कंपनी द्वारा किया जायेगा। राजधानी रांची के शहरी इलाकों के साढ़े तीन लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे। जिसमें दो सौ पचास करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

एक हजार मीटर एमआरटी जांच के लिए भेजा गया था। जांच में सभी मीटर सफल पाये गयें। अब पायलट प्रोजेक्ट के तहत इन्हीं मीटरों को एक हजार घरों में लगाया जाएगा।

एक हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद इसकी टेस्टिंग की जायेगी। बिजली वितरण निगम के अधिकारियों द्वारा इस पर गहनता से नजर रखी जायेगी।

अधिकारी यह देखेंगे कि जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगाये गये हैं, वह ठीक से काम कर रहा या नहीं, इसमें कोई खामी तो नहीं।

फिलहाल तीन से चार महीने तक ऊर्जा मित्र द्वारा ही मीटरों की रिडिंग की जायेगी। जिसकी मिलान आंटोमैटिक बिलिंग से किया जायेगी।

इसके बाद सभी पहलुओं की गहनता से समीक्षा की जायेगी। सभी चीजें दुरुस्त पाए जाने के बाद तीन से चार महीनों के बाद प्रीपेड स्मार्ट मीटर की शुरुआत हो जायेगी।

Rajdhani Ranchi mein kal se shuru ho raha hai smart meter :

HOME YOUTUBE

By JharExpress

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *