jharkhand aaj ka mausam : झारखंड में गर्मी फिर तेज, 4-5 डिग्री बढ़त होगी

jharkhand aaj ka mausam
Share This Post

jharkhand aaj ka mausam : झारखंड में कुछ दिनों की राहत के बाद गर्मी फिर तेज हो गयी है। सुबह से ही तेज धूप की चमक संकेत दे देती है कि आज का मौसम कैसा होगा। मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिन राहत मिलने की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान रांची का तापमान बढ़ा है। संभावना जताई जा रही है कि अगले चार पांच दिनों में राज्य के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक बढ़त होगी। कई जिलों में 10 मई तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। गढ़वा, चतरा और पलामू का पारा अभी 41 डिग्री के आंकड़े को पार कर रहा है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौसम ने कितनी तेजी से करवट ली है।

तापमान में आयी गिरावट के बाद फिर चढ़ा पारा

jharkhand aaj ka mausam : बारिश और हवा के कारण झारखंड के कई शहरों में तापमान में गिरावट आयी थी लेकिन तापमान एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने संकेत दिए है कि अभी मौसम में गर्मी बरकरार रहेगी। अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार हिट वेब से खुद को सुरक्षित रखने की जरूरत है।

कहां कितना तापमान

राज्य के तीन जिलों में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है इनमें गढ़वा में 41 डिग्री सैंटिग्रेड तापमान रिकार्ड किया गया फिर पलामू में 41 डिग्री सैंटिग्रेड और चतरा में 41 डिग्री सैंटिग्रेड के आंकड़े पर है जबकि कोडरमा 40 डिग्री सैंटिग्रेड, साहिबगंज में 40 डिग्री सैंटिग्रेड, गोड्डा में 40 डिग्री सैंटिग्रेड, पाकुड़ में 40 डिग्री सैंटिग्रेड और दुमका में 40 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान रिकार्ड किया गया है। इसके बाद आते हैं देवघर 39 डिग्री सैंटिग्रेड पर जामताड़ा में तापमान 39 डिग्री सैंटिग्रेड दर्ज किया गया, धनबाद में 39 डिग्री सैंटिग्रेड और बोकारो में तापमान 39 डिग्री सैंटिग्रेड दर्ज किया गया है।

अभी नहीं मिलेगी राहत, बढ़ेगा तापमान

jharkhand aaj ka mausam : झारखंड में एक बार फिर सूर्य की तपिश का अहसास तेज होने लगा है। रविवार को कड़ी धूप से बीच-बीच में आ रही बादलों ने थोड़ी राहत जरूर दी लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अभी इस तरह की राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती। तापमान में तेजी दर्ज की जा रही है, अभी इसमें और बढ़त आयेगी।

इसे भी पढ़ें : 21 से 23 अप्रैल तक राज्‍य में हल्‍की बारिश हो सकती है

YOUTUBE

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

2 comments

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED