Advertisement

Jharkhand Administrative Service के आठ अधिकारियों की ट्रांसफर

Jharkhand Administrative Service
Share This Post

झारखंड सरकार ने शुक्रवार 23 जून, 2023 को झारखंड प्रशासनिक सेवा (Jharkhand Administrative Service – JAS) के आठ अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी है। इसके तहत विवेक कुमार सुमन को रांची का नया उप निर्वाचन पदाधिकारी (Deputy Election Officer) बनाया गया है। इस संबंध में मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग ने अधिसूचना जारी की है।

सरकार ने चतरा की उप निर्वाचन पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक धनबाद की उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया है. इसके अलावा बोकारो के उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन को रांची का नया उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है।

Jharkhand Administrative Service : पूर्वी सिंहभूम के उप निर्वाचन पदाधिकारी कानू राम राग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सरायकेला-खरसावां के उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं, सरायकेला-खरसावां में उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित प्रियंका सिंह का तबादला करते हुए अगले आदेश तक पूर्वी सिंहभूम का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है।

 सिमडेगा के उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक खूंटी के उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा पलामू के उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह का तबादला करते हुए उन्हें अगले आदेश तक देवघर का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है।

Jharkhand Administrative Service : लातेहार के उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लौंग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पश्चिमी सिंहभूम का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं, दुमका के उप निर्वाचन पदाधिकारी (उत्क्रमित संयुक्त सचिव) के पद पर पदस्थापित अशोक कुमार दास को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप निर्वाचन पदाधिकारी (उत्क्रमित संयुक्त सचिव) गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इसे भी पढ़ें : 2550 युवाओं को सीएम हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र सौंपा।

YOUTUBE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *