Advertisement

nda seat sharing: NDA में सीट शेयरिंग फाइनल हो गई है

nda seat sharing
Share This Post

nda seat sharing: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो चुका है। भाजपा को 70, आजसू को 10, जदयू को 2 और एलजेपी को 1 सीट मिली है। हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा के लिए भी भाजपा प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजनी है। ऐसे में शनिवार या रविवार को झारखंड के लिए भाजपा की सूची जारी कर दी जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए ने विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सीटों का बंटवारा कर दिया है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी उपस्थित थे।

nda seat sharing: हिमंत बिस्व सरमा ने सीटों के बंटवारे

nda seat sharing: हिमंत बिस्व सरमा ने सीटों के बंटवारे की जानकारी देते हुए बताया कि आजसू को गठबंधन के तहत 10 सीटें दी गई हैं। वहीं, जदयू को दो और चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी को एक सीट मिली है। हिमंत बिस्व सरमा ने यह भी कहा कि झामुमो और कांग्रेस की सूची आने के बाद एनडीए गठबंधन एक-दो सीटों का आपस में अदलाबदली कर सकता है। झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एनडीए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा और जीत हासिल करेगा।

सुदेश महतो ने कहा कि आजसू और भाजपा का संबंध मजबूत है। प्रदेश में भ्रष्टाचार करने वाली मौजूदा सरकार को एनडीए के कार्यकर्ता मिलकर सत्ता से बाहर करेंगे।

nda seat sharing: सुदेश महतो का इंतजार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2 घंटे की देरी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आजसू के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता का कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे निर्धारित था। लेकिन यह दो घंटे की देरी से, यानी 1.30 बजे आयोजित हुआ। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा आजसू प्रमुख सुदेश महतो के आवास पर गए।

जब सुदेश महतो से नाराजगी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ उनका संबंध अटूट है और इस पर किसी सफाई की जरूरत नहीं है। हालांकि, संयुक्त रूप से गठबंधन की सीटों की घोषणा में दो घंटे की देरी होने पर कई सवाल उठने लगे।

nda seat sharing: हिमंत बिस्व सरमा ने भी कहा कि सीटों को लेकर कोई नाराजगी नहीं है। एक विशेष रणनीति के तहत, अगर जरूरत पड़ी तो एनडीए सीटों में बदलाव भी कर सकता है।

महाराष्ट्र के साथ झारखंड भाजपा के प्रत्याशियों की सूची आएगी। हिमंत बिस्व सरमा ने कहा था कि चुनाव की घोषणा के 48 घंटों के भीतर भाजपा प्रत्याशियों (Jharkhand BJP Candidate List) की सूची जारी कर दी जाएगी। लेकिन शुक्रवार को 72 घंटे बीत जाने के बाद भी सूची नहीं आई।

इस सवाल के जवाब में हिमंत ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा के लिए भी भाजपा प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को जारी करनी है। ऐसे में शनिवार या रविवार को झारखंड के लिए भाजपा की सूची जारी कर दी जाएगी।

डेमोग्राफी में बदलाव और रोजगार एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संताल परगना की जनसंख्या में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आदिवासियों की संख्या में कमी आई है। राज्य के लाखों युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

nda seat sharing: उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए इस मुद्दे को लेकर चुनाव में उतर रहा है। हमें विश्वास है कि राज्य की वर्तमान सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए हमें जनता का समर्थन मिलेगा।

यह भी पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *