Jharkhand Government: बुजुर्ग, बीमार, दिव्यांग कलाकारों को ₹4,000 पेंशन, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Jharkhand Government
Share This Post

Jharkhand Government की ‘मासिक निवृत्तिका योजना’: कलाकारों को ₹4,000 मासिक पेंशन

झारखंड के उन कलाकारों के लिए राहत भरी खबर है, जिन्होंने अपनी कला से राज्य और शहर की संस्कृति को समृद्ध किया है। Jharkhand Government के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय (पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग) ने राज्य के बुजुर्ग, गंभीर रूप से अस्वस्थ और स्थायी रूप से दिव्यांग कलाकारों के लिए ‘मासिक निवृत्तिका योजना’ के तहत आवेदन मांगे हैं । Jharkhand Government इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पात्र कलाकारों को हर महीने ₹4,000 की सम्मान राशि प्रदान करेगी 

इस Jharkhand Government की पहल का मुख्य उद्देश्य उन कलाकारों को एक संबल और सम्मान देना है, जो उम्र या खराब सेहत के कारण आर्थिक तंगी झेल रहे हैं, ताकि वे अपनी जिंदगी गरिमा के साथ जी सकें । Jharkhand Government की इस योजना के तहत किसी भी उम्र के दिव्यांग कलाकार लाभ उठा सकते हैं । आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है 


अन्य राज्यों और केंद्र की योजनाओं से किस प्रकार अलग है Jharkhand Government की योजना?

Jharkhand Government की यह योजना कलाकारों के लिए काफी संवेदनशील और फायदेमंद है, क्योंकि इसमें उम्र का कोई बंधन नहीं है । जबकि केंद्र सरकार की योजना में 60 वर्ष और पड़ोसी राज्य बिहार की योजना में 50 वर्ष की उम्र सीमा है Jharkhand Government ने गंभीर रूप से बीमार या दिव्यांग कलाकारों के लिए उम्र की बाध्यता को समाप्त कर दिया है, जिससे युवा दिव्यांग कलाकार भी इसके पात्र हैं 

इसके अलावा, Jharkhand Government प्रति माह ₹4,000 की राशि दे रही है, जो बिहार सरकार की ₹3,000 की पेंशन से ₹1,000 अधिक है । केंद्र की ₹6,000 की योजना में जटिल कागजी कार्रवाई और दिल्ली के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जबकि Jharkhand Government की योजना में सीधे रांची निदेशालय में फॉर्म जमा करना है 


कौन-कौन पात्र हैं? Jharkhand Government की योजना की पात्रता

Jharkhand Government की ‘मासिक निवृत्तिका योजना’ के लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तें हैं :

  • कलाकार का निवास: आवेदक केवल झारखंड का निवासी होना चाहिए (निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य) 
  • आयु सीमा: सामान्य कलाकारों के लिए 60 वर्ष की आयु अनिवार्य है, लेकिन Jharkhand Government ने गंभीर रूप से बीमार और दिव्यांग कलाकारों के लिए उम्र सीमा में छूट दी है 
  • आय सीमा: कलाकार की सभी स्रोतों से कुल मासिक आय ₹8,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए 
  • कला क्षेत्र में योगदान: कलाकार को अपनी कला, उपलब्धियों और पुरस्कारों का प्रमाण पत्र देना होगा 
  • अनुभव: आकाशवाणी/दूरदर्शन या भारत सरकार से मान्यता प्राप्त कलाकारों के पास कम से कम 7 वर्ष (बीमार/दिव्यांग के लिए 5 वर्ष) का अनुभव होना चाहिए, या राज्य/राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में इतनी ही सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए 
  • चिकित्सा प्रमाण पत्र: अस्वस्थ या दिव्यांग होने की स्थिति में चिकित्सा प्रमाण पत्र आवश्यक है 

Jharkhand Government की योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

इच्छुक कलाकार Jharkhand Government की इस योजना के तहत निम्नलिखित तरीकों से आवेदन कर सकते हैं :

  1. ऑफलाइन माध्यम: विज्ञापन में दिए गए आवेदन प्रपत्र (फॉर्म) को भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, रांची के कार्यालय में जमा करना होगा । फॉर्म www.jharkhandculture.com से डाउनलोड किया जा सकता है 
  2. ऑनलाइन माध्यम: विभागीय वेबसाइट के सांस्कृतिक ट्रूप प्रबंधन प्रणाली (CTMS) पोर्टल पर पंजीकृत होकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है 

Jharkhand Government की इस पेंशन योजना के क्या हैं फायदे?

Jharkhand Government की यह योजना कलाकारों के लिए कई मायनों में फायदेमंद है :

  • आर्थिक संबल: हर महीने मिलने वाली ₹4,000 की राशि से बुजुर्ग या बीमार कलाकार अपनी दवाइयों और दैनिक जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेंगे 
  • कला का सम्मान: यह केवल एक वित्तीय मदद नहीं है, बल्कि Jharkhand Government की ओर से कलाकारों के जीवनभर के योगदान के प्रति एक सम्मान है 
  • पारदर्शी प्रक्रिया: आवेदन सीधे निदेशालय में जमा होने और Jharkhand Government द्वारा डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में राशि भेजे जाने से बिचौलियों का कोई दखल नहीं है 

Khushi Kapoor: अंशुला कपूर की प्री-वेडिंग में ₹2 लाख के शरारा में आईं नज़र, दीदी की शादी के लिए एक्साइटेड

NEET Re-Exam 2026: बिहार के लखीसराय में फर्जीवाड़ा, AIIMS-BHU के MBBS छात्र समेत 30 गिरफ्तार, 40 करोड़ का सौदा

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED