aaj ka mausam

aaj ka mausam : झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में ठंड ने लोगों को कंपाना शुरू कर दिया

Weather

aaj ka mausam : झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में ठंड ने अपना लोगों को कंपाना शुरू कर दिया है। रांची शहर की फिजा भी गुलाबी ठंड से बदल गई है। सुबह और देर शाम ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे झारखंड में ठंड का असर शुरू हो गया है। पश्चिमी क्षेत्र से आ रही शुष्क हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। पूरे राज्य में आज आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। सुबह कोहरे के बाद मौसम साफ रहेगा।

झारखंड में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विज्ञानी ( imd satellite )ने बताया कि इस वर्ष पश्चिमी दिशा से हवा के बहाव का असर देखने को मिलेगा और रिकार्ड तोड़ने वाली ठंड 15 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी के बीच में होगी। उन्होंने बताया कि अभी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है और कुछेक क्षेत्रों में बादल भी छाए हैं। बादल छंटने के बाद राज्य के तापमान में गिरावट आएगी।

सुबह-शाम ठंड का अहसास

अभिषेक आनंद ने बताया कि आसमान में दिन में बादल छाये रहने से जितनी ठंड पड़नी चाहिए थी उतनी ठंड अभी नहीं पड़ रही है। सुबह में कोहरे के कारण और शाम के बाद ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं विभाग से मिली रिपोर्ट में कहा गया है कि 13 नवंबर को राजधानी के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री तो न्यूनतम 13.4 डिग्री दर्ज किया गया है। अबकी बार तापमान में बड़े बदलाव देखने की बात कही जा रही है।

निकल गए गर्म कपड़े

aaj ka mausam : राजधानी रांची में मौसम के बदले मिजाज की वजह से अब लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। सुबह शाम लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। शाम होते ही सड़क पर भीड़ भी कम हो जा रही है। वहीं मौसमी बीमारियों खासकर सर्दी खांसी की शिकायतें भी अस्पतालों में बढ़ने लगी हैं।

आज मौसम रहेगा शुष्क

aaj ka mausam : पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सिमडेगा का रिकार्ड किया गया है। वहीं आज राजधानी रांची का तापमान अधिकतम 26 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। आज राजधानी रांची में सुबह कोहरा या धुंध छाया रहा। बाद में आसमान साफ हो गया और दिनभर मौसम शुष्क रहेगा।

इसे भी पढ़ें : Places To Visit In Ranchi रांची में घूमने की जगह

YOUTUBE

Share This Post

1 thought on “aaj ka mausam : झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में ठंड ने लोगों को कंपाना शुरू कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *