aman srivastava

aman srivastava : श्रीवास्तव गिरोह का अमन गिरफ्तार, जाने कौन है ?

Jharkhand

aman srivastava : झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बना श्रीवास्तव गिरोह का सरगना अमन श्रीवास्तव गिरफ्तार हो गया है। झारखंड पुलिस ने उसे महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार किया है। अमन श्रीवास्तव की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर अमन को झारखंड एटीएस ने नवी मुंबई एटीएस के सहयोग से मुंबई के एक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। अमन अभी मुंबई में ही है, उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए पुलिस कोर्ट की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। 

aman srivastava : अमन मूलरूप से झारखंड के चतरा के कुम्बा गांव का रहने वाला है। वह देश के विभिन्न राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक में छुपकर झारखंड के कोयला कारोबारियों से रंगदारी उठाने का काम करता था। आपराधिक घटनाओं में उसका नाम पहली बार 2015 में आया था, जब उसके पिता की हत्या कर दी गई थी।

सुशील श्रीवास्तव के मारे जाने के बाद अमन श्रीवास्तव गैंग का लीडर बना था

श्रीवास्तव गैंग के पूर्व सुप्रीमो सुशील श्रीवास्तव के मारे जाने के बाद अमन श्रीवास्तव गैंग का लीडर बना था। इसके पिता को पांडेय गिरोह के शूटरों ने हजारीबाग कोर्ट में गोलियों से भूंज दिया था। अपने पिता की मौत के बाद से ही अमन श्रीवास्तव काफी एक्टिव था। इसके खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में कुल 23 केस दर्ज हैं। यही नहीं रामगढ़ एसपी ने इसपर पांच लाख का इनाम प्रस्तवित किया था जो अभी विचाराधीन है। 

aman srivastava : श्रीवास्तव गिरोह के खिलाफ झारखंड एटीएस लगातार कड़ी कार्रवाई कर उसके गुर्गों को लगातार गिरफ्तार कर रही है। झारखंड पुलिस अबतक इसके कई साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें : डॉ इरफान अंसारी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती दी

YOUTUBE

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *