amisha patel ranchi

amisha patel ranchi : अमीषा पटेल को क्यों जाना पड़ा रांची जेल ?

Entertainment Jharkhand

amisha patel ranchi : चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने शनिवार को रांची में सिविल कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने उन्हें 21 जून को दोबारा कोर्ट में सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया। अमीषा पटेल शुक्रवार को रांची एयरपोर्ट से सीधे सिविल कोर्ट में सिविल जज सीनियर डिविजन डीएन शुक्ला की अदालत पहुंची। कोर्ट में सरेंडर के बाद उन्हें 10 हजार के दो बेल बॉन्ड पर जमानत दे दी गई। अमीषा के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। कोर्ट ने दो बार वारंट जारी किया था। पहला वारंट 6 अप्रैल 2023 और दूसरा वारंट 20 अप्रैल 2023 को जारी किया गया था।

अमीषा पटेल का रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर

amisha patel ranchi : यह मामला वर्ष 2017 का है, जिसमें रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह की अमीषा पटेल से मुलाकात हुई। इस दौरान अमीषा से फिल्मों में उन्हें पैसे लगाने को ऑफर मिला। आरोपों के मुताबिक फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर उन्होंने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिए। अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं। फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया है।

amisha patel ranchi : अजय कुमार सिंह की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। फिल्म नहीं बनने पर उन्होंने पैसे की मांग की थी। अभिनेत्री की ओर से उन्हें चेक दिया गया था, जो बाउंस हो गया था। इसी केस में अमीषा पटेल पर वारंट जारी किया गया था। जिसमें उन्हें सरेंडर करना पड़ा, हालांकि उन्हें कोर्ट ने जमानत दे दी।

इसे भी पढ़ें : स्पाइडर मैन अक्रॉस द स्पाइडर वर्स मूवी रिव्यू हिंदी

YOUTUBE

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *