मंगेतर को चाकू

अरबिंद तिर्की ने अपनी मंगेतर को चाकू से गोदकर हत्या कर दी

Jharkhand

गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र के सरूडा गांव में रायडीह प्रखंड के सिकोई निवासी अरबिंद तिर्की ने अपनी मंगेतर को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतका जेने विभा तिर्की सरूडा गांव में अपनी चाची जीतन एक्का के घर में रहती थी। नर्स प्रशिक्षित थी। उसकी नौकरी सिमडेगा में लगनेवाली थी। मृतका जेने विभा तिर्की के माता पिता नहीं हैं। बड़े पिता व माता बेनेदिक तिर्की व दोमनिका तिर्की ने झिरगा मुंडा थाना कुरडेग जिला सिमडेगा में लालन पालन किया था।

युवक ने घर के अंदर दिया घटना को अंजाम

घटना के संबंध में बताया गया कि सोमवार को लगभग तीन बजे अरबिंद तिर्की सरूडा गांव अपने मंगेतर जेने विभा तिर्की से मिलने आया था। घर के अंदर दोनों साथ थे। इसी दौरान अरबिंद तिर्की ने मंगेतर की पेट में चाकू घोंप दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग गया। परिजन ने घायल जेने विभा तिर्की को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका के स्वजन भी नहीं बता पा रहे कारण

उधर, थाना प्रभारी छोटू उरांव ने अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्यारे की गिरफ्तारी की कवायद जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारणों का खुलासा होगा। मृतका के परिवार के सदस्य कुछ भी कारण नहीं बता पा रहे हैं।

लूट कांड के फरार अभियुक्त गिफ्तार

उधर, लूटपाट के आरोपित भरनो थाना क्षेत्र के लोंगा निवासी इम्तियाज अंसारी को भरनो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि 2020 में छारदा बरन्दा रोड में माइक्रो फाइनांस कंपनी के कर्मचारी बाइक से रुपये लेकर जा रहे थे। चार अपराधियों ने बाइक रोककर धक्का दे दिया। इसके बाद मारपीट करते हुए एक लाख 67 हजार रुपये और लैपटॉप लूट लिया था। बाद में लैपटॉप को एक झाड़ी में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। फरार चल रहे दो अभियुक्तों में इम्तियाज अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

फरार अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल

उधर, चैनपुर थाना पुलिस ने सोमवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक आरोपी रोबट एक्का ग्राम टोंगो का रहने वाला है, जो लूट एवं दुष्कर्म मामले में नामजद है। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया है। दूसरा अभियुक्त राजेश नायक छतरपुर गांव का रहने वाला है। चैनपुर थाने में दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज है। इंस्पेक्टर बैजू उरांव ने बताया कि दोनों आरोपित फरार चल रहे थे। घर में होने की गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें : केरल में महिलाओं ने ईरान हिजाब विरोधी आंदोलन के साथ दिखाते हुए हिजाब जलाया

YOUTUBE

Share This Post

2 thoughts on “अरबिंद तिर्की ने अपनी मंगेतर को चाकू से गोदकर हत्या कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *