banna gupta viral video
Share This Post

banna gupta viral video : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अश्लील वीडियो कांग्रेस की गले की फांस बनता नजर आ रहा है। मंत्री ने इस मामले में जमशेदपुर के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस प्रकरण ने मुख्य विरोध दल भाजपा को निशाना साधने का मौका दे दिया है।

हेमंत सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री बन्ना गुप्ता को लेकर फिलहाल सत्तारूढ़ गठबंधन के दलों ने चुप्पी साध रखी है, जबकि कांग्रेस में भितरखाने खलबली हुई है। बाहरी तौर पर पार्टी ने प्रवक्ताओं को सामने कर रखा है लेकिन भीतर ही भीतर कांग्रेस को नुकसान की चिंता सता रही है। यही वजह है कि सोमवार को नई दिल्ली मुख्यालय से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने इस मामले की जानकारी वरीय नेताओं से ली।

कांग्रेस को इस बात का डर है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इसे भाजपा मुद्दा नहीं बनाए। भाजपा के कई नेताओं को कर्नाटक में चुनावी कार्य में लगाया भी गया है। इसे देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस कड़ा फैसला ले सकती है।

banna gupta viral video : इस मामले में आरोपों के घेरे में आए मंत्री बन्ना गुप्ता का भी पक्ष लिया जाएगा। उन्होंने भी इसे लेकर तैयारी की है। वे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को इसकी वजह बता रहे हैं। वीडियो जारी होने के बाद वे तत्काल हरकत में आए और प्राथमिकी दर्ज कराई।

कांग्रेस में इसे लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया है। पार्टी के कुछ नेता दबे मुंह कह रहे हैं कि बन्ना गुप्ता को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। इसकी पार्टी फजीहत से बचेगी। जबकि कुछ नेताओं का कहना है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण ऐसा किया जा रहा है। इसका पर्दाफाश होना चाहिए।

कांग्रेस के ऐसे नेता पिछले विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा के एक विधायक के वायरल वीडियो का भी हवाला दे रहे हैं। जिसमें पार्टी ने कोई एक्शन नहीं लिया। इसकी भी संभावना है कि अगर भाजपा ने इस मुद्दे को ज्यादा तूल दिया तो कांग्रेस समानांतर वीडियो जारी कर भरपाई कर सकती है।

banna gupta viral video : भाजपा ने बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो पर कांग्रेस की घेराबंदी की है। प्रवक्ता सरोज सिंह ने कहा कि कांग्रेस को स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। मुख्यमंत्री को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए। बन्ना गुप्ता उनके मंत्रिमंडल के सदस्य हैं। कांग्रेस का इसपर चुप्पी साध लेना भी संदेहास्पद है। यह पार्टी के चाल और चरित्र को दर्शा रहा है। राज्य की जनता कांग्रेस की ओर देख रही है कि वह मंत्री के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है?

इसे भी पढ़ें : पेश होने के दो सप्ताह का समय अपील खारिज

YOUTUBE

By JharExpress

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *