देश के प्रथम राष्ट्रपति की जयंती व शहीद अल्बर्ट एक्का की शहादत दिवस पर राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि

अल्बर्ट एक्का
Share This Post

मुख्यमंत्री : महान विभूतियों के वजह से ही देश में हम सभी लोग मान-सम्मान के साथ जी रहे हैं
आज देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती और 1971 की भारत-पाक युद्ध में शहीद होने वाले अमर शहीद वीर सपूत अल्बर्ट एक्का का शहादत दिवस है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों को श्रद्धांजलि दी।

अल्बर्ट एक्का

राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती के अवसर पर राजेंद्र चौक (डोरंडा) स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
वहीं, परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी मार्ग (अल्बर्ट एक्का चौक) स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के दो महान व्यक्ति को स्मरण करने का दिन है। आज देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती एवं झारखंड के आदिवासी वीर सपूत शहीद अल्बर्ट एक्का का शहादत दिवस है।

अल्बर्ट एक्का

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे महान विभूतियों के वजह से ही इतने बड़े गणतंत्र एवं लोकतांत्रिक देश में हमसभी लोग मान-सम्मान के साथ जी रहे हैं। हमें ऐसे महान विभूतियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती एवं झारखंड की माटी के वीर सपूत, महान योद्धा परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का के शहादत दिवस पर मैं उन्हें शत-शत नमन करता हूं। राज्यपाल ने राजभवन में भी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर उनके प्रति श्रद्धासूमन भी अर्पित की।

अल्बर्ट एक्का

इसे भी पढ़ें : झारखंड की हेमंत सरकार तीन साल पूरा कर रही है, निकलेगा ‘खतियानी जोहार यात्रा’

YOUTUBE

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

1 comment

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED