bjp candidate से दिया इस्तीफा, रघुवर दास ओडिशा के लिए रवाना

bjp-candidate-jharkhand-raghuvar-das-odisha
Share This Post

bjp candidate से दिया इस्तीफा, झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghuvar Das) रविवार को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से ओडिशा (Odisha) के राज्यपाल पद की शपथ लेने के लिए रवाना होंगे।

दास सोमवार को पुरी स्टेशन पर उतरेंगे। वहां सबसे पहले वे श्रीमंदिर जाकर भगवान जगन्नाथ का दर्शन करेंगे। इसके बाद वे भुवनेश्वर स्थित लिंगराज मंदिर में दर्शन करेंगे। मंगलवार को वे ओडिशा (Odisha) के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।

दास ने दिल्ली जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्राथमिक सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दास 43 साल तक भाजपा (bjp candidate) के सक्रिय सदस्य रहे।

bjp candidate से दिया इस्तीफा, रघुवर ने दिया इस्तीफा

bjp-candidate-jharkhand-raghuvar-das-odisha

ओडिशा (Odisha) का राज्यपाल मनोनीत किये जाने के बाद रघुवर दास (bjp candidate) ने शनिवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक के पद से इस्तीफा दे दिया।

दिल्ली से लौटने के बाद रघुवर दास (Raghuvar Das) शंख मैदान में आयोजित विजया मिलन समारोह में शामिल हुए। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वह काफी भावुक हो गये। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की जनता और कार्यकर्ताओं ने उनको नयी पहचान दी है। जमशेदपुर का प्यार ही पूंजी है।

इससे पहले सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। बैठक में स्वच्छता एवं पवित्रता के साथ छठ महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।

ये भी रहे कार्यक्रम में मौजूद

इस दौरान Jharkhand जमशेदपुर सूर्य मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह, अखिलेश चौधरी, रूबी झा, शैलेश गुप्ता, कंचन दत्ता, प्रेम झा, बंटी अग्रवाल, कृष्ण मोहन सिंह, शिवशंकर सिंह, मुन्ना अग्रवाल, गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, पवन अग्रवाल, कमलेश सिंह, सुशांत पांडा, राकेश सिंह, खेमलाल चौधरी, मंजीत सिंह, अप्पा राव, बबुआ सिंह, संतोष ठाकुर, दीपक झा, बबलू गोप, अजय सिंह, अमित अग्रवाल, विकास शर्मा, रॉकी सिंह, दिलीप पासवान, इकबाल सिंह, कौस्तव रॉय, विक्रम चंद्राकर, राजपति देवी, अशोक सामंत, कुमार अभिषेक, मिठू चौधरी, काजू शांडिल, दीपक नाग, चिंटू सिंह, अरुण मिश्रा, बिमला साहू, सुनीता देवी, पिंकी प्रसाद, लवली देवी, लक्ष्मी महतो, पूनम देवी, संजू बनर्जी, पुष्पा तिर्की, नीलू मछुआ, मीणा सिन्हा, रूपा देवी, सरस्वती साहू समेत अन्य मौजूद रहे।

यहां लेख के कुछ प्रमुख बिंदु दिए गए हैं:

  • झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghuvar Das) ओडिशा के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।
  • वे रविवार को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से रवाना होंगे और सोमवार को पुरी स्टेशन पर उतरेंगे।
  • वहां सबसे पहले वे श्रीमंदिर जाकर भगवान जगन्नाथ का दर्शन करेंगे।
  • इसके बाद वे भुवनेश्वर स्थित लिंगराज मंदिर में दर्शन करेंगे।
  • मंगलवार को वे ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।
  • घुवर दास ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्राथमिक सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
  • उन्होंने दिल्ली जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और इस्तीफा सौंपा।
  • रघुवर दास 43 साल तक भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे।

ये भी पढ़ें: Raghubar Das: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री से ओडिशा के नए राज्यपाल

YOUTUBE

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

1 comment

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED