छोटानागपुर टैक्सी एवं टेम्पो चालक संघ की बैठक, चुने गए चालक संघ के सदस्य
रांची : आज दिनांक 31.12.2022 को अरगोड़ा टेम्पो पड़ाव में छोटानागपुर टैक्सी एवं टेम्पो चालक संघ की बैठक हुई बैठक में पूर्व अध्यक्ष शामीम अख्तर के बड़े भाई शकील अहमद ने वसीम अकराम के नाम पर प्रस्ताव किया जिसमें चालकों ने समर्श किया बैठक की अध्यक्षता संतोष कुमार श्रीवास्तव ने किया संचालन रंजन कुमार धन्यवाद किशोर यादव ने किया बैठक के तुरंत बाद केन्द्रीय कमेटी का गठन करते हुए वसीम अकरम ने अपने सेन्ट्रल कमेटी का चुनाव करते हुए।
(1) सचिव मो० सरफराज आलम, (2) उपाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव (3) कोषाध्यक्ष राजेश दुबे (4) महामंत्री महफूज खान उर्फ मुराद को बनाया गया और महासचिव राज कुमार महतो होगें। साथ ही अरगोड़ा पड़ाव का गठन किया गया जिसमें अरगोड़ा अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष महफुज खान कोषाध्यक्ष राजेश दुबे मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार पासवान संगठन मंत्री पप्पु सिंह होगें। नवनिर्मित टेम्पो चालक संघ के अध्यक्ष वसीम अकरम ने चालकों का संबोधित करते हुए कहा 15 दिनों के अन्दर शहर के हर एक पड़ाव का चुनाव कर संघठन को मजबूत किया जाएगा। संघठन बनने के बाद चालकों की समस्या पर समाधान के लिए सभी चालकों से मिल बैठकर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में उपस्थित रंजन कुमार, सुबोध राम, हसन अंसारी, मो. वकील, मो० सलीम, मो० ईरफान बलम अंसारी जुमराती अंसारी, मेहबुब अंसारी, सीदीक अंसारी, मो० हसन खान निर्मल, गंगा बहादुर, शमीम अंसारी रंजीत सतेयन्द्र, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन का दुख जाहिर किया
1 comment