Chief Minister Hemant Soren 484 करोड़ की सौगात,CM करेंगे शिलान्यास

Chief Minister Hemant Soren
Share This Post

Chief Minister Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को देवघर और जामताड़ा के किसानों को 484 करोड़ की सौगात, सीएम आज शिलान्यास करेंगे

मुख्य बिंदु:

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को देवघर और जामताड़ा के किसानों को 484 करोड़ की सौगात देंगे।
  • मुख्यमंत्री सिकटिया मेगा लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे।
  • प्रोजेक्ट से 13,164 हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जाएगा।
  • 8-10 हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था की गयी है।
  • सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

Chief Minister Hemant Soren: देवघर और जामताड़ा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को सारठ में सिकटिया बराज के पास आयोजित कार्यक्रम में दोनों जिले के किसानों को 484 करोड़ की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री दोनों जिले के किसानों के लिए बहुत उपयोगी मेगा लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे।

रविवार को तैयारी का जायजा लेने जलसंसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार और देवघर डीसी विशाल सागर सिकटिया पहुंचे। अधिकारियों ने शिलान्यास स्थल, हैलीपेड और सभा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद विभागीय सचिव और डीसी ने कंट्रोल रूम में अभियंताओं एवं जिले के आला अधिकारियों के साथ तैयारी की समीक्षा की।

डीसी ने जानकारी दी कि हैलीपैड, शिलान्यास स्थल और सभा स्थल पर सारी तैयारी कर ली गयी है। सभास्थल पर 8 से 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से 2.30 बजे तक होगा। शिलान्यास समारोह को लेकर सभी जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

Chief Minister Hemant Soren: निरीक्षण के दौरान डीडीसी डॉ ताराचंद, विभागीय अभियंता प्रमुख नागेश मिश्र, मुख्य अभियंता मोतीलाल पिंगवा, कार्यपालक अभियंता जगेश्वर रजवार सहित जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: Women Empowerment: रांची में महिलाओं के लिए लाइफस्टाइल प्रदर्शनी

YOUTUBE

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

1 comment

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED