congress mla pradeep yadav

congress mla pradeep yadav : कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव से जुड़े आधा दर्जन ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Jharkhand Politics

congress mla pradeep yadav : झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्र में पोड़ैयाहाट सीट प्रमुख मानी जाती है और यहीं से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव से जुड़े आधा दर्जन ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। नवंबर, 2022 में आयकर विभाग ने छापेमारी की थी।

कई विधायकों के नाम बेनामी संपत्ति का खुलासा

congress mla pradeep yadav : उस वक्त प्रदीप यादव व उनके करीबी होटल व्यवसाई श्यामा कांत यादव के होटल स्काई ब्लू में भी छापा पड़ा था। विधायक प्रदीप यादव, विधायक अनूप सिंह सहित कई व्यवसायियों के यहां छापेमारी में आयकर विभाग ने एक सौ करोड़ की बेनामी संपत्ति का पता लगाया था। ईडी की यह छापेमारी इसी सिलसिले में बताई जा रही है।

पहले हुई छापेमारी में कई दस्‍तावेजों की हुई थी बरामदगी

ईडी की इसी छापेमारी के बाद ही यह अनुमान लगाए जाने लगा कि पूरे मामले की मनी लांड्रिंग के तहत जांच होगी। बीते साल अपनी कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग ने भारी मात्रा में लेन-देन, बैंकिंग से संबंधित कागजात व संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए थे। खबर अपडेट की जा रही है। 

दुमका में भी ईडी ने दे दी दस्‍तक

इसके अलावा, झारखंड की उप राजधानी दुमका में भी ईडी ने धमक दे ही दी। मंगलवार की सुबह छह बजे से

जिले के दो बड़े संवेदक अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा और विनोद कुमार लाल के आवास पर ईडी की छापेमारी जारी है। रांची से चार वाहनों से आए करीब 16 अधिकारी छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।

congress mla pradeep yadav : अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा तथा विनोद कुमार लाल दोनों पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के बड़े संवेदक है। ईडी की धमक देते हैं पूरे जिले में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। बता दें कि विनोद कुमार लाल के आवास पर कुछ महीने पूर्व आयकर की टीम ने छापेमारी की थी। विनोद कुमार लाल नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष है जबकि अजय कुमार झा निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष स्वेता झा के पति है।

इसे भी पढ़ें : 25 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर छह लोगों की जल कर मौत

YOUTUBE

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *