झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप
Share This Post

झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप, रांची में 30 मरीज भर्ती, राज्य भर में डेंगू के 333 और चिकनगुनिया के 134 संदिग्ध मरीज मिले हैं

  • रांची सदर अस्पताल में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों के लिए 60 बेड की व्यवस्था
  • राज्य भर में डेंगू के 333 और चिकनगुनिया के 134 संदिग्ध मरीज
  • स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान चलाया

झारखंड की राजधानी रांची में डेंगू और चिकनगुनिया का खतरा बढ़ रहा है। इन दिनों रांची में लगातार डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में रांची सदर अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए विशेष तौर पर 60 बेड की व्यवस्था की गई है।

रांची के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार ने बताया कि हालांकि अभी सदर अस्पताल में 30 डेंगू मरीज भर्ती हैं। लेकिन, हमलोग पूरी तरह से एहतियात बरत रहे हैं।

सिविल सर्जन ने बताया कि डेंगू और चिकनगुनिया को देखते हुए 60 बेड की व्यवस्था की गई है। वहीं अस्पताल में सभी दवाएं भी उपलब्ध हैं। डेंगू मरीजों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। लेकिन, फिर भी हम लोग पूरी तरह सजग हैं।

वहीं सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने कहा कि लोगों को खुद भी थोड़ा जागरूक होना चाहिए। दरअसल जहां अधिक जलजमाव होता है, वहीं देंगे के मच्छर देखने को मिलते हैं और डेंगू के लार्वा भी वहीं होते हैं। ऐसे में लोग घरों के आसपास पानी जमा ना होने दें। आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करते रहे।

डॉ प्रभात ने कहा कि अगर किसी को डेंगू के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार कराएं। डेंगू का मच्छर आमतौर पर दिन में काटता है। डेंगू और चिकुनगुनिया का मच्छर साफ पानी में उत्पन्न होता है।

राज्य भर में भी डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। राज्य भर में डेंगू के 333 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जांच में 36 में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं चिकनगुनिया के भी 134 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 79 मरीजों ने जांच करायी। जिसमें 12 में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। सभी मरीज रांची के हैं।

बता दें कि इस खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला के सिविल सर्जन को विशेष निर्देश जारी किया है। अलग-अलग इलाकों में विशेष अभियान चलाया जा रहा। जहां संदिग्ध मरीज मिल रहे हैं वहां लार्वा रोधी दवाइयों का छिड़काव, घरों और आसपास इलाकों में पानी जमा बर्तन, टायर और गमलों को साफ करवाया जा रहा है।

झारखंड में वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को रिम्स अस्पताल में 13 नए मरीज भर्ती हुए है, इनमें तीन ठीक हो गए है। इसके अलावा अन्य लोगों को इलाज चल रहा है।

मुख्य बिंदु:

  • झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ रहा है।
  • रांची में 30 डेंगू मरीज भर्ती हैं।
  • राज्य भर में डेंगू के 333 और चिकनगुनिया के 134 संदिग्ध मरीज मिले हैं।
  • स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान चलाया।

इसे भी पढ़ें: Dengue News: डेंगू के कहर का सामना: झारखंड में मरीजों की आवाज में वृद्धि

YOUTUBE

By JharExpress

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

One thought on “झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप, रांची में 30 मरीज भर्ती”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *