dhanbad news : जोड़ाफाटक स्थित अपार्टमेंट में लगी आग, 14 की मौत
dhanbad news : धनबाद के जोड़ाफाटक स्थित 10 मंजिले अपार्टमेंट में कल रात लगी भीषण आग में 14 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और मृतकों के आश्रित को 2-2 लाख एवं घायलों को 50 हजार रुपये की मदद पीएम राहत कोष से देने की घोषणा की है।यह आग अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर लगी थी। 10 महिलाएं, तीन बच्चे और एक बुजुर्ग समेत 14 लोगों की मौत हो गई। मिडिया सूत्रों के मुताबिक शादी के दौरान गैस सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ है। यह भयानक हादसा दीये से आग लगने से हुआ है।35 से अधिक घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया है।
dhanbad news : झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने दुर्घटना पर दुःख जताया और ट्वीट किया ”धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूँ।परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। घायलों को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है।ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भी हादसे पर दुःख जताया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया ”धनबाद में हुए अग्निकांड में इतने लोगों की जान जाने के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।”राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने भी शोक व्यक्त किया”झारखंड के धनबाद में आगजनी की घटना से लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। वे इस कठिन समय में मजबूत बने रहें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।”
इसे भी पढ़ें : गर्भवती महिलाओं और बीमार शिशुओं को अस्पताल पहुंचाने ममता वाहन चलेगी
2 comments