draupadi murmu guard of honour : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सम्मान पूर्वक रांची से विदा किया

draupadi murmu guard of honour
Share This Post

draupadi murmu guard of honour : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को सम्मान पूर्वक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विदा किया।राज्यपाल ने ट्वीट किया ”झारखंड की प्यारी जनता हमारी परम आदरणीय माननीय राष्ट्रपति मैडम को अपना मानती है।झारखंड की महान भूमि के तीन दिवसीय बेहद उपयोगी दौरे के बाद भारत की हमारी परम आदरणीय माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी आज रांची से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।”वहीं सीएम ने कहा ”धन्यवाद, आभार और जोहार माननीय राष्ट्रपति परम आदरणीय द्रौपदी मुर्मु जी।झारखण्ड की आपकी इस यात्रा से संपूर्ण राज्यवासियों में ऊर्जा का संचार हुआ है। आपका मार्गदर्शन हमें हमेशा ऐसे ही मिलता रहे, आप सदैव स्वस्थ रहें, यही कामना करता हूँ।”

draupadi murmu guard of honour : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रांची के राजभवन में झारखंड सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन में भाग लिया।

draupadi murmu guard of honour

इसे भी पढ़ें : द्रौपदी मुर्मु में खूंटी महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में शामिल हुए

YOUTUBE

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

2 comments

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED