draupadi murmu jharkhand द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के दौरे पर झारखंड पहुंची

draupadi murmu jharkhand
Share This Post

draupadi murmu jharkhand : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तीन दिन के दौरे पर झारखंड पहुंची हैं। धवार की सुबह वह देवघर पहुंची। देवघर में सांसद निशिकांत दुबे भी स्वागत के लिए वहां मौजूद रहे। सांसद ने ट्वीट करते हुए लिखा, माननीय राष्ट्रपति महोदया का स्वागत देवघर में किया ।

आज देवघर से होगी राष्ट्रपति के यात्रा की शुरुआत

draupadi murmu jharkhand : राष्ट्रपति बुधवार की सुबह देवघर एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंची। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। देवघर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैयार है। एयरपोर्ट से लेकर बाबा मंदिर और बाबा मंदिर से सर्किट हाउस के बीच रूट लाइन में कई जगहों पर देवघर के लोग तिरंगा लेकर सड़क किनारे राष्ट्रपति के स्वागत के लिए खड़े रहेंगे। बाबा मंदिर में सुबह छह बजे से 10:30 बजे आम भक्तों के लिए बंद है। करीब सवा दो घंटे देवघर में रहेंगी। 50 मिनट तक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रहेंगी। इस दौरान उनके पुश्तैनी पुरोहित संकल्प और पूजा करवायेंगे। यह पहली बार नहीं है जब राष्ट्रपति का देवघर दौरा है, इससे पहले राष्ट्रपति के तौर पर डॉ राजेंद्र प्रसाद, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। 10:10 बजे राष्ट्रपति बाबा मंदिर से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी।

झारखंड से खास है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रिश्ता

draupadi murmu jharkhand : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा खास है। उनका झारखंड से खास रिश्ता है। रांची में कई नेताओं से उनकी मुलाकात होनी है। चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और स्टेट पुलिस के जवान को तैनात हैं। एडीजी और सीनियर आइएएस मॉनिटरिंग कर रहे हैं। देवघर में राष्ट्रपति का सिर्फ बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम है। वह 10:10 बजे राष्ट्रपति बाबा मंदिर से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी। बाबा मंदिर में राष्ट्रपति के साथ सांसद डॉ निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति रांची के लिए रवाना होंगी।

इसे भी पढ़ें : 24 से 26 मई तक रांची पुलिस हाइ अलर्ट पर रहेगी

YOUTUBE

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

1 comment

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED