झारखंड अब पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त, आखरी मरीज़ स्वस्थ हुआ

कोरोना संक्रमण
Share This Post

कोरोना के खिलाफ चली आ रही जंग में, झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर, अब सफल हो गया। झारखंड में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। इसका अर्थ है झारखंड अब पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना का एक मात्र मरीज था जो स्वस्थ हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिसंबर को जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। इलाज के बाद आखरी मरीज़ स्वस्थ हुआ जो मरीज ईस्ट सिंहभूम में था। झारखंड के लिए यह बड़ी राहत की खबर की है। इस आंकड़े के बाद भी हेल्थ विभाग एक्टिव मोड में है। राज्य में अब तक कोरोना के 4 लाख 42 हजार 567 मरीज पाते गये हैं। कोरोना के नये मरीजों की पहचान के लिए जांच जारी है। कई जगहों पर अभी टेस्टिंग जारी है।

जब कोरोना ने रांची में दी थी दस्तक

झारखंड में कोरोना संक्रमण से अब तक 5331 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 4 लाख 42 हजार 567 मामले सामने आये। झारखंड में सबसे पहले कोरोना ने रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में दस्तक दी थी। मलेशिया की रहने वाली युवती रांची लौटी थी कोरोना ने उसके साथ ही रांची तक का सफर तय किया था और राज्य में धीरे- धीरे मरीजों की संख्या बढ़ती गयी थी। राज्य में टेस्टिंग पर जोर दिया गया, इलाज पर फोकस किया गया। हेल्थ विभाग ने अपनी तैयारी तेज की। कई महीने तक लॉकडाउन में लोग घरों में कैद हो गए।

कोरोना के आंकड़े से समझें

धीरे- धीरे कोरोना की वैक्सीन आने के बाद राहत मिलने लगी। अब राज्य पूरी तरह कोरोना मुक्त हो गया है। राज्य में अबतक कोरोना के 2 करोड़, 29 लाख 25 हजार 373 सैंपल की जांच की गयी है। 2,24,82,806 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 4 लाख 42 हजार 567 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 5 हजार 331 मरीजों कोरोना को मात दे चुके है।

इसे भी पढ़ें : देश के प्रथम राष्ट्रपति की जयंती व शहीद अल्बर्ट एक्का की शहादत दिवस पर राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि

YOUTUBE

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

2 comments

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED