giridih news: झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत अटका की एक महिला का शव उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित गोमतीनगर के घर में फंदे से लटकता हुआ मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामला गुरुवार का है, वहीं मृतका की पहचान अटका निवासी विनोद मोदी की 21 वर्षीय पुत्री अनिशा देवी के रूप में हुई।
giridih news : पुलिस को मिली सूचना के अनुसार अनिशा की शादी 11 जुलाई 2016 को झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया इंदरवा निवासी अर्जुन मोदी के पुत्र संजय उर्फ गुड्डू मोदी के साथ हुई थी। उसे तीन वर्ष की एक पुत्री भी है। लड़की व लड़के के स्वजन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहकर व्यवसाय करते हैं। विवाहिता का शव लखनऊ के गोमतीनगर में उसकी ससुराल में पाया गया।
लड़की के स्वजनों के अनुसार शादी के बाद से ही दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार फैसला भी किया गया था। अक्टूबर-नवंबर 2022 में न्यायालय की ओर से स्वजनों के बीच सहमति बनी तथा लड़की को पुनः ससुरालवालों ने रख लिया।
giridih news : इसी बीच कई बार झगड़ा भी हुआ और अंत में गुरुवार की शाम उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। इसके बाद लड़की के परिजनों को फोन के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने सास उमा देवी, ससुर अर्जुन मोदी, भैंसूर विजय मोदी, बिट्टू मोदी तथा गोतनी रीना देवी और अंकिता देवी पर हत्या कर फांसी पर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। लेकिन मामला हत्या का है या आत्महत्या का, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें : रांची के 185 पुलिस का तबादला कर दिया गया है
1 thought on “giridih news : गिरिडीह बगोदर में महिला का शव फंदे से लटकता हुआ मिला”