गुजरात के मोरबी में रविवार शाम ब्रिज गिरने से अब तक 132 लोगों की मृत्यु

gujarat morbi bridge
Share This Post

gujarat morbi bridge girna se sunday se ab tak 132 logo ki maut :

गुजरात के मोरबी में रविवार शाम करीब 6.30 बजे केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से करीब ब्रिज गिरने से अब तक 132 लोगों की मृत्यु हो गई है। मोरबी के पूर्व भाजपा विधायक कांति अमृतिया ने दावा किया है कि हादसे में अब तक 132 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। इनमें 10 से ज्यादा बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने सात लोगों की मौत और 170 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी है। राजकोट सिविल हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड तैयार किया गया है, घायलों को यहां लाया गया है।

बता दें कि यह पुल पिछले 6 महीने से बंद था। हाल ही में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से इसके मरम्मत का काम पूरा किया गया था। दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को इसे आम लोगों के लिए खोला गया था।

ब्रिज की क्षमता करीब 100 लोगों की है, लेकिन रविवार की छुट्टी होने के चलते इस पर करीब 500 लोग जमा थे। यही हादसे की वजह बना। भास्कर को मोरबी के भाजपा सांसद मोहन कुंडारिया ने बताया कि ब्रिज टूटने से जहां लोग गिरे, वहां 15 फीट तक पानी था।

जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर (02822243300) जारी किया है।

इलेश खेर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी,राजकोट ने कहा कि राजकोट फायर ब्रिगेड ने 6 नाव, 6 एम्बुलेंस, 2 बचाव वैन, 60 जवान तैनात किए। बड़ौदा, अहमदाबाद, गोंडल, जामनगर, कच्छ से कुल 20 बचाव नौकाएं रेस्कयू का काम कर रही हैं। 12 फायर टेंडर, बचाव वैन, 15 से ज्यादा एम्बुलेंस यहां हैं।

gujarat morbi bridge girna se sunday se ab tak 132 logo ki maut :

HOME YOUTUBE

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED