Hemant Soren

Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव गोला के नेमरा पहुंचे

Jharkhand Politics

Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार की रात करीब 8.30 बजे होली मनाने अपने पैतृक गांव गोला प्रखंड के नेमरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, मां रुपी सोरेन और अन्य रिश्तेदार भी नेमरा आए।

Hemant Soren : उपायुक्त माधवी मिश्रा व पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने पौधा देकर मुख्यमंत्री का नेमरा में स्वागत किया। इसके बाद उनके परिजनों और गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित उनके परिवार का पारंपरिक रीति-रिवाज लोटा पानी के साथ जोरदार तरीके से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री सोरेन रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार को अपने पैतृक गांव में आदिवासी समाज के लोगों के साथ बाहा पर्व में भाग लेंगे। इधर, मुख्यमंत्री के आगमन की खुशी में उनके गांव में जश्न का माहौल है।

बाहा पर्व में शामिल होने से पूर्व ग्रामीणों ने जाहेर स्थान की साफ-सफाई की। यहीं पर मुख्यमंत्री के साथ ग्रामीण पूजा में भाग लेंगे। पाहन श्याम लाल सोरेन मुख्यमंत्री को बाहा पूजा कराएंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री हर साल होली पर अपने पैतृक गांव पहुंचते हैं और ग्रामीणों से मिलते हैं। साथ ही जाहेर स्थान में बाहा पूजा कर बकरे की भी बलि देते हैं।

Hemant Soren : वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पहुंचने से पहले ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। मौके पर देर रात तक रामगढ़ के उप विकास आयुक्त नागेंद्र सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन, एसडीपीओ किशोर कुमार रजक, गोला बीडीओ संतोष कुमार, सीओ उदय कुमार, मांडू इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता, गोला इंस्पेक्टर राजेश कुमार व बरलंगा थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह के अलावा झामुमो जिलाध्यक्ष बिनोद किस्कू, आलम अंसारी, फखरुद्दीन अंसारी सदलबल मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : 10 मार्च को हल्‍की बारिश होने की संभावना

YOUTUBE

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *