hemant soren twitter

hemant soren twitter हेमंत सोरेन ने ट्वीट में दुःख और बधाई दी

Jharkhand Politics

hemant soren twitter : प्रख्यात मानवशास्त्री, शिक्षाविद डॉ करमा उरांव का निधन हो गया। वह मेदांता अस्पताल में इलाज़रत थे। हमेशा आदिवासी हित की बात करनेवाले डॉ करमा सरना धर्मकोड, 32 के खातियान आधारित स्थानीय नीति के प्रबल समर्थक थे। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी मृत्यु से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है। सीएम ने ट्वीट किया “महान शिक्षाविद तथा आदिवासी उत्थान के प्रति हमेशा सजग रहने और चिंतन करने वाले डॉ करमा उरांव जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। डॉ करमा उरांव जी से कई विषयों पर मार्गदर्शन मिलता था। उनके निधन से आज मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है।परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

hemant soren twitter : कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। कांग्रेस ने भाजपा को हराकर 137 सीटों पर जीत हासिल कर लिया है। वहीँ भाजपा को 63 सीटों पर जीत मिली है। कर्नाटक की लोकल पार्टी जेडीएस ने 20 सीटें जीती जबकि अन्य को 4 सीटें मिली हैं। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कनकपुरा सीट से JD(S) के बी. नागराजू को 1,22,392 मतों से हराया।जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता रंग व अबीर लगाकर तथा ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं। झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ‘फूट डालो-राज करो’ राजनीति की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने पर कर्नाटक की जनता और कांग्रेस पार्टी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं जोहार।

इसे भी पढ़ें : कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस जीत गई, बीजेपी हार के कारण

YOUTUBE

Share This Post

1 thought on “hemant soren twitter हेमंत सोरेन ने ट्वीट में दुःख और बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *