jac board

jac board : JAC ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल रिलीज कर दिया

Education

jac board : झारखंड 10वीं, 12वीं बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी ख़बर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल, JAC ने 10वीं, 12वीं में बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल रिलीज कर दिया है। जिसके अनुसार बोर्ड परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 3 अप्रैल तक, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा 5 अप्रैल तक चलेगी। छात्र नीचे परीक्षा का पूरा टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।

जारी टाइम टेबल के अनुसार 10वीं की परीक्षाएं सुबह 9:45 से शुरू होगी एवं दोपहर 1:05 बजे तक चलेंगी. वहीं 12वीं की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक चलेंगी।

jac board

jac board : झारखंड बोर्ड परीक्षा, OMR शीट एवं उत्तर पुस्तिका दोनों माध्यम से होंगी। वही परीक्षाओं का एडमिट कार्ड 30 जनवरी 2023 को जेएसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके अलावा 10वीं एवं 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा 7 फ़रवरी से 4 मार्च तक चलेंगी।

jac board : जिन उम्मीदवारों ने 2023 कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। समय सारिणी जारी होने के बाद, छात्र जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जेएसी मैट्रिक रूटीन 2023 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : CBSE 10, 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा 2023 आज, 2 Jan से

YOUTUBE

Share This Post

2 thoughts on “jac board : JAC ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल रिलीज कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *