jac compartment exam 2024 कंपार्टमेंटल परीक्षा तिथि, शेड्यूल
jac compartment exam 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 9 जुलाई से शुरू होगी। छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी आवश्यक निर्देशों का पालन करें और सही समय पर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
jac compartment exam 2024: परीक्षा की तिथि और शेड्यूल
jac compartment exam 2024: मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 का शेड्यूल इस प्रकार है:
पहला दिन: 9 जुलाई 2024
- प्रथम पाली: हिंदी A/ B
- दूसरी पाली: उर्दू
दूसरा दिन: 10 जुलाई 2024
- प्रथम पाली: संस्कृत
- दूसरी पाली: अंग्रेजी
तीसरा दिन: 11 जुलाई 2024
- प्रथम पाली: सामाजिक विज्ञान
- दूसरी पाली: फारसी/उरांव/कुरमाली/खोरठा/बंगाली/अन्य स्थानीय भाषा
चौथा दिन: 12 जुलाई 2024
- प्रथम पाली: वाणिज्य/गृह विज्ञान/IIT & Vocational Subject
- दूसरी पाली: विज्ञान
पांचवा दिन: 13 जुलाई 2024
- प्रथम पाली: गणित
- दूसरी पाली: संगीत
jac compartment exam 2024: एडमिट कार्ड और रोलशीट
jac compartment exam 2024: मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 2 जुलाई 2024 से JAC की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jac.jharkhand.gov.in/jac से डाउनलोड किया जा सकता है। विद्यालय प्रधान छात्रों को प्रवेश पत्र डाउनलोड कर हस्तगत कराएंगे। रोलशीट और परीक्षा संबंधित अन्य प्रपत्रों का वितरण 6 जुलाई 2024 से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से किया जाएगा। विद्यालय प्रधानों को स्वयं या अधिकृत दूत के माध्यम से इन सामग्रियों को प्राप्त करना सुनिश्चित करना होगा।
jac compartment exam 2024: प्रायोगिक परीक्षा
jac compartment exam 2024: माध्यमिक परीक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षा 18 जुलाई 2024 से 22 जुलाई 2024 तक संबंधित विद्यालयों में आयोजित की जाएगी। विद्यालय प्रधान प्रायोगिक परीक्षा हेतु उत्तरपुस्तिकाओं की व्यवस्था स्वयं करेंगे।
यह भी पढ़ें:



1 comment