jharkhand dhanbad : धनबाद में दो गुटों में गोलीबारी हुई, 9 राउंड फायरिंग

jharkhand dhanbad
Share This Post

jharkhand dhanbad : झारखंड के कोयलांचल कहे जाने वाले धनबाद में एक बार फिर वर्चस्व कायम करने को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई। घटना झरिया के बीसीसीएल एरिया 9 के बस्ताकोला कोलडंप की है। यहां पर लोडिंग पॉइंट शुरू होते ही दूसरे गुट ने वर्चस्व कायम करने को लेकर लोडिंग पॉइंट पर फायरिंग और पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि संयुक्त मोर्चा के प्रयास से बस्ताकोला कोल डंप में मैनुअल लोडिंग का कार्य शुरू हुआ था। इससे सेकड़ों बेरोजगारों को फायदा होता।

इस दौरान जनता श्रमिक संघ और कुछ स्थानीय लोग वर्चस्व कायम करने को लेकर बस्ताकोला कोलडंप पर पहुंच गए। यहां दोनों पक्ष के लोग हंगामा करने लगे। हंगामे के दौरान दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर फायरिंग और पत्थरबाजी करने लगे। फायरिंग और पत्थरबाजी शुरू होते ही हड़कंप मच गया। काम करने वाले मजदूर भी इधर से उधर भागने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

कुछ लोगों ने 50 प्रतिशत कमीशन लेने के लिए गोली चलाई

jharkhand dhanbad : इस मामले पर जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के अरविंद पाठक ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ लोगों ने 50 प्रतिशत कमीशन लेने के लिए गोली चलाई है। पुलिस को इस मामले मे शामिल लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

9 राउंड फायरिंग होने की बात कही जा रही

jharkhand dhanbad : वहीं घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी लॉ इन ऑर्डर अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि लोडिंग को लेकर दो पक्षों के आपस में भिड़ने की सूचना मिली थी। इसमें 9 राउंड फायरिंग होने की बात कही जा रही है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। जांच के बात कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : रांची हिंसा के 40 लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है

YOUTUBE

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

1 comment

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED