jharkhand mausam : झारखंड रांची सहित कई जिलों में 17 मार्च से ओले

jharkhand mausam
Share This Post

jharkhand mausam : झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में 17 मार्च को ओले पड़ेंगे। गुरुवार को कई जगहों पर तेज हवा चलेगी। वज्रपात की आशंका भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 15 मार्च को जारी बुलेटिन में दी। हवा के रूख से मौसम में बदलाव की संभावना है।

राज्‍य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिन इसमें 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

jharkhand mausam : केंद्र के अनुसार 16 मार्च को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। कई जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

केंद्र के अनुसार 17 मार्च को राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। कई जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं ओला पड़ने की आशंका है।

jharkhand mausam : केंद्र के मुताबिक 18 से 21 मार्च तक राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। 18 मार्च को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

इसी तरह 19 मार्च को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : 10 मार्च को हल्‍की बारिश होने की संभावना

YOUTUBE

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

1 comment

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED