Nagar nigam chunav

jharkhand nagar nigam chunav 2022 में 657 उम्मीदवार नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

Jharkhand Politics

jharkhand nagar nigam chunav 2022 वर्ष 2018 में हुए झारखंड नगर निकाय चुनाव में चुनाव लड़नेवाले 657 उम्मीदवार इस बार निकाय चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इन उम्मीदवारों ने निर्धारित अवधि में चुनाव खर्च की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को नहीं दी थी, जबकि चुनाव के बाद खर्च का ब्यौरा देना अनिवार्य था। राज्य निर्वाचन आयोग ने इन सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। चुनाव खर्च की जानकारी नहीं देनेवाले सबसे अधिक 96 उम्मीदवार गिरिडीह नगर निगम के हैं। वहीं जामताड़ा के महज एक उम्मीदवार ने चुनाव खर्च का ब्यौरा आयोग को नहीं दिया था।

कहां से कितने उम्मीदवार नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

चुनाव खर्च की जानकारी नहीं देनेवाले उम्मीदवारों में

  • फुसरो नगर परिषद के 15,
  • चतरा नगर परिषद के 30,
  • मधुपुर नगर परिषद के 6,
  • धनबाद नगर निगम के 4,
  • चिरकुंडा नगर परिषद के 5,
  • बासुकीनाथ नगर पंचायत के 6,
  • चाकुलिया नगर पंचायत के 2,
  • गढ़वा नगर परिषद के 30,
  • नगर उंटारी नगर पंचायत के 15,
  • गिरिडीह नगर निगम के 96,
  • गोड्डा नगर परिषद के 4,
  • हजारीबाग नगर निगम के 81,
  • जामताड़ा नगर पंचायत के 1,
  • खूंटी नगर पंचायत के 2,
  • डोमचांच नगर पंचायत के 7,
  • झुमरी तिलैया नगर परिषद के 3,
  • लातेहार नगर पंचायत के 4,
  • लोहरदगा नगर परिषद के 62,
  • पाकुड़ नगर परिषद के 30,
  • मेदिनीनगर निगम के 36,
  • छत्तरपुर नगर पंचायत के 44,
  • हुसैनाबाद नगर पंचायत के 11,
  • विश्रामपुर नगर परिषद के 2,
  • रांची नगर निगम के 8,
  • साहिबगंज नगर परिषद के 45,
  • राजमहल नगर पंचायत के 15,
  • बड़हरवा नगर पंचायत के 16,
  • आदित्यपुर नगर निगम के 34,
  • चाईबासा नगर परिषद के तीन उम्मीदवार शामिल हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त आज करेंगे वीसी

jharkhand nagar nigam chunav 2022 : राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी शनिवार को सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। माना जा रहा है कि यह तैयारियों की अंतिम समीक्षा है। राज्यपाल रमेश बैस की स्वीकृति के बाद आयोग कभी भी निकाय चुनाव की घोषणा कर सकता है।

HOME YOUTUBE

Share This Post

1 thought on “jharkhand nagar nigam chunav 2022 में 657 उम्मीदवार नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *