jharkhand news

jharkhand news : माओवादियों की IED विस्फोट में 55 वर्षीय महिला घायल

Jharkhand

jharkhand news : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को माओवादियों की ओर से किए गए एक आईईडी विस्फोट में 55 वर्षीय एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब जेमा बहंडा जलाऊ लकड़ी लेने के लिए टोंटो इलाके के रंकुबुरु जंगल में गई थी।

jharkhand news : उन्होंने बताया कि विस्फोट में गंभीर रूप से घायल महिला को चाईबासा के सदर अस्पताल ले जाया गया, उन्होंने कहा कि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि माओवादी सुरक्षाकर्मियों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी का उपयोग कर रहे हैं। हताशा में वे अब निर्दोष ग्रामीणों को भी निशाना बना रहे हैं, क्योंकि पिछले एक महीने में जिले में बड़े पैमाने पर नक्सल विरोधी अभियान अब तक प्रभावी रहा है। 

jharkhand news : उन्होंने बताया कि  100 से अधिक आईईडी को निष्क्रिय किया गया है। कई नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है या उन्हें आत्मसमर्पण करना पड़ा है। तीन दिन पहले गोइलकेरा के मेरालगाड़ा इलाके में एक आईईडी विस्फोट में 23 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें : Ranchi News : नामकुम बाजार में दो लाख की छीनतई, आरोपी गिरफ्त से बाहर

YOUTUBE

Share This Post

1 thought on “jharkhand news : माओवादियों की IED विस्फोट में 55 वर्षीय महिला घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *