Advertisement

jharkhand news : झारखंड में 9 लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलेगा

jharkhand news
Share This Post

jharkhand news : झारखंड में 9 लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलेगा। इसमें नक्सली प्रशांत बोस सहित नौ लोगों के नाम है। पुलिस विभाग ने सरकार से इस संबंध में अनुमति मांगी थी, जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने इसके लिए अनुमति दे दी है।

किन- किन लोगों पर चलेगा मुकदमा

1. प्रशांत बोस
2.महाराज प्रमाणिक उर्फ राज
3राम मांझी उर्फ अनल उर्फ रमेश
4अमित मुंडा उर्फ चुका मुंडा
5.जीवन कंडुलना
6.प्रभात मुंडा
7.विमल लोहरा
8. नेल्सन कंडीर
9.सुलेमान कंडीर

jharkhand news : इनमें से सभी नक्सली गतिविधियों में शामिल थे। नक्सलियों के खिलाफ देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि संबंधित नक्सली देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए थाना क्षेत्र के एक नक्सल प्रभावित इलाके में जुटे हैं। केस दर्ज करने के बाद जब पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया, तब पुलिस ने आरोप को सही पाया।

कैसे गिरफ्त में आया था प्रशांत बोस

jharkhand news : प्रशांत बोस की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी सफलता मानी जाती है। उन पर एक करोड़ रुपए का ईनाम था। नक्सली प्रशांत बोस, उर्फ किशन दा, उर्फ मनीष उर्फ बुढ़ा को पत्नी के साथ गिरफ्तार किया था। प्रशांत बोस अपनी पत्नी के साथ इलाज कराने चांडिल के एक अस्पताल में आया था। सूत्रों के मुताबिक, चांडिल से इलाज कराकर वह एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर पश्चिम बंगाल की ओर भाग रहा था। पुलिस को खुफिया सूत्रों से इसकी जानकारी मिली और उसे दबोच लिया गया।

इसे भी पढ़ें : Ranchi News : सड़क हादसा में दो लोगों की मौत, दो बच्चे अस्पताल में भर्ती

YOUTUBE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *