jharkhand news today: 12 साल की दो लड़कियों समेत 4 की डूब के मौत

jharkhand news today
Share This Post

jharkhand news today: झारखंड में गुरुवार को तीन अलग-अलग घटनाओं में 12 साल की दो लड़कियों समेत चार लोग डूब गए। पुलिस ने बताया कि पहली घटना गिरिडीह जिले से सामने आई जहां पचंबा थाना क्षेत्र स्थित उसरी नदी में 12 वर्षीय दो लड़कियां डूब गईं। पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह ने कहा कि एक अनुष्ठान के तहत, लड़कियां अन्य लोगों के साथ नदी पर गई थीं। इसी दौरान गलती से फिसलकर जलाशय में गिर गईं।

गिरिडीह में दो लड़कियों की मौत

jharkhand news today: पुलिस ने बताया कि तुरंत ही लड़कियों को पानी से निकालकरगिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दूसरी घटना पलामू जिले में सामने आई। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय एक युवक तालाब में डूब गया।

पलामू में सेल्समैन की डूबने से गई जान

jharkhand news today: मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक का नाम पंकज कुमार है। वो बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला था। अभय सिन्हा ने कहा कि युवक एक निजी कंपनी में सेल्समैन के रूप में काम करता था।

गोड्डा में 18 वर्षीय शख्स डैम में डूबा

jharkhand news today: पुलिस ने बताया कि तीसरी घटना गोड्डा में हुई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन चेक डैम में नहाते समय 18 वर्षीय युवक डूब गया। झारखंड के तीन जिलों में हुई अलग-अलग घटनाओं लोगों की जान चली गई। डूबने से जिनकी मौत हुई उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।

इसे भी पढ़ें : Jhumri Telaiya Jharkhand: एसीबी हजारीबाग टीम ने नगर पर्षद मैनेजर प्रशांत भारतीय को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

YOUTUBE

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

1 comment

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED