jharkhand niti aayog : हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में वरीय उच्च स्तरीय बैठक
jharkhand niti aayog : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में निति आयोग के सदस्यों और राज्य सरकार के वरीय पदाधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक हुई। सीएम ने बताया झारखण्ड मंत्रालय में नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल जी एवं आयोग के अन्य सदस्यों तथा राज्य सरकार के वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में भाग लिया।नीति आयोग की तरफ से राज्य को हमेशा सराहनीय सहयोग मिला है।
jharkhand niti aayog : बैठक में पूर्व की बैठक के मुद्दों पर की गई कार्रवाई तथा आवास, माइनिंग से जुड़ी रॉयल्टी, वन विभाग से जुड़े मामलों, जल संसाधन, राशन, सड़क, कल्याण विभाग, ऊर्जा, टूरिज्म तथा अन्य कई विषयों पर चर्चा हुई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा ”हम FCI से अनाज लेना चाहते हैं लेकिन FCI राज्य सरकारों को अनाज नहीं दे रहा है। हमें भी अनाज नहीं मिल रहा जिसका नतीजा है कि हमें खुले बज़ार से महंगे दामों पर अनाज लेकर गरीब लोगों को देना पड़ रहा है। हमारे साथ भी ऐसा हो रहा है। हमें जानकारी मिली है कि कई अन्य राज्यों के साथ भी ऐसा हो रहा है। यह चिंता का विषय है।
jharkhand niti aayog : ”मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा नीति आयोग के सदस्यों को सरकार द्वारा चलायी जा रही लोक-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गयी। हम राज्य को सतत विकास की ओर दिशा देने का काम कर रहे हैं। लोगों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने वाली योजनाओं से जोड़ा जा रहा है जिससे उनकी आजीविका का संवर्धन भी हो रहा है।राज्य में पशुधन बढ़ाने को लेकर हमारा फोकस है। हमने पशुधन के बीमा से जुड़ी चिंताएं और समस्याएं भी आयोग के समक्ष रखी। आयोग को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आ रही समस्याओं के बारे में भी बताया गया।कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार के कार्यों को नीति आयोग द्वारा सराहा गया।
इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से महिला ने रोते हुए बताई सारी बात ?
1 comment