jharkhand palamu news : पलामू में 3 बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदी मां
jharkhand palamu news : झारखंड के पलामू में रेलवे ट्रैक पर चार शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि बुधवार दोपहर एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। महिला की पहचान इसी जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के खड़कपुर गांव निवासी रवि सिंह की पत्नी मनीता देवी के रूप में हुई है। बच्चे भी इसी दंपति के हैं। इनमें दो पुत्रियां और एक पुत्र है। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा वहां एक मिक्सचर के पैकेट का रैपर मिला है। माना जा रहा है कि महिला और बच्चों ने मौत के पहले मिक्सचर खाया था।
jharkhand palamu news : बताया जा रहा है कि महिला तकरीबन एक पखवाड़े पहले अपने घर से निकली थी। आज बच्चों के साथ कहीं जाती देखी गई थी। पुलिस ने महिला के पति और उनके परिजनों को सूचित किया है। महिला का मायके भी पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के एकता गांव में है। बुधवार दोपहर महिला और बच्चों के शव ट्रैक पर पड़े होने की खबर फैली तो बड़ी संख्या में लोग वहां जुट आए।
jharkhand palamu news : शवों को उठाए जाने तक रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन भी रोक दिया गया। लगभग एक घंटे बाद शव उठाए जाने के बाद लाइन को चालू किया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पलामू एसपी चंदन सिन्हा सहित कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे।
इसे भी पढ़ें : Bhojpuri Actress Akanksha Dubey आकांक्षा दुबे ने की होटल में सुसाइड
Post Comment