झारखंड पुलिस
Share This Post

गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड पुलिस के 22 पुलिस पदाधिकारियों-जवानों को पदक दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार झारखंड पुलिस के नौ पुलिस अधिकारियों-जवानों को पुलिस वीरता पदक, एक को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक व 12 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जा रहा है।

इन्हें मिला राष्ट्रपति पदक 

  • नवीन कुमार लकड़ा (डीएसपी, रांची) सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक 
  • शंकर कामती (इंस्पेक्टर, झारखंड जगुआर रांची)
  • राजीव कमल (इंस्पेक्टर, तकनीक, पुलिस वायरलेस, रांची)
  • तुफैल खान (दारोगा, एसपी कार्यालय, चाईबासा)
  • गुरुदेव ठाकुर (दारोगा, सशस्त्र, होटवार, रांची)
  • सिंघराज तामंग (दारोगा, सशस्त्र, रांची)
  • मोहम्मद अरशद खान (आरमोरर, दारोगा, होटवार, रांची)
  • बसंत कुमार पासवान (एएसआइ, डीआइजी कार्यालय, चाईबासा)
  • रंजीत कुमार (एएसआइ, रांची)
  • बच्चन सिंह (हवलदार, जैप-6, जमशेदपुर)
  • अमित कुमार (हवलदार, रांची)
  • प्रभा केरकेट्टा (हवलदार, रांची)
  • संजय कुमार गोराई (हवलदार, रांची)

सीबीआइ के एएसपी कौशल किशोर सिंह को पुलिस पदक 

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) के एएसपी कौशल किशोर सिंह को भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। कौशल किशोर सिंह सीबीआइ (ईओबी) रांची में तैनात हैं। उन्होंने कई जटिल मामलों का निपटारा करने में सफलता पाई है।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वाले दूसरे आदिवासी पदाधिकारी हैं लकड़ा

रांची के होटवार स्थित केंद्रीय भंडार में पदस्थापित डीएसपी नवीन कुमार लकड़ा को इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया जा रहा है। नवीन कुमार लकड़ा संयुक्त बिहार एवं झारखंड पुलिस में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वाले मात्र दूसरे आदिवासी पुलिसकर्मी-पदाधिकारी हैं। वर्ष 1989 में सार्जेंट के पद से करियर शुरू करने वाले नवीन कुमार लकड़ा ने चाईबासा, गिरिडीह, हजारीबाग व रांची में अपनी सेवा दी है। इनकी नौकरी का एक बड़ा हिस्सा पुलिस मुख्यालय के डोरंडा स्थित रक्षित परिवहन में बीता है। अपने करियर में पूर्व में नवीन कु. लकड़ा को राष्ट्रपति से सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक व गृह मंत्री के हाथों पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक दिया जा चुका है।

वीरता के लिए इन्हें मिलेगा पुलिस पदक

अर्जुन कुमार सिंह (एएसआइ), विपुल पांडेय (एएसपी), रमेंद्र कुमार (डीएसपी), ब्रिज कुमार (दारोगा), जान मुर्मू (दारोगा), सत्येंद्र कुमार सिंह (दारोगा), अरविंद मिंज (हवलदार), नवनीत नवल (सिपाही) व अर्जुन कुमार सिंह (दारोगा)।

इसे भी पढ़ें : मनरेगा (MANREGA) के 100 करोड़ की गड़बड़ी, ईडी ने मांगी रिपोर्ट

YOUTUBE

By JharExpress

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

One thought on “गणतंत्र दिवस पर झारखंड पुलिस के 22 पुलिस को पदक दिया जाएगा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *