jharkhand scholarship
Share This Post

jharkhand scholarship : राज्य के सभी वर्ग के स्टूडेंट्स को उनकी पढ़ाई के लिए सीएम स्पेशल स्कॉलरशिप की शुरुआत की गयी। इसके लिए आवेदन भी आमंत्रित किए गए। आवेदन के आधार स्टूडेंट्स का सेलेक्शन भी हुआ। इसके बाद भी अब तक सभी सेलेक्टेड स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप का पैसा नहीं मिल सका है। राज्य के कई जिले ऐसे भी हैं, जहां 30 फीसदी राशि भी बांटी नहीं जा सकी है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग सचिव ने इसे गंभीरता से लिया है। जिलों को हिदायत दी गयी है कि अगले 15 दिनों के भीतर सभी को राशि उपलब्ध करा दी जाए।

60 हजार से अधिक को नहीं मिली राशि

जिलों की ओर से सौंपी गयी जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य से 1,47,928 छात्र-छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के लिए किया गया है। इसमें से अब तक 83,396 छात्र-छात्राओं को ही स्कॉलरशिप की राशि मिली है। अभी भी 64,532 छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित हैं। इस स्कॉलरशिप में कई गड़बड़ियां भी देखने को मिल रही हैं। हजारीबाग ऐसा जिला है, जहां 10 हजार में से लगभग 600 स्टूडेंट्स को ही पैसे मिले। वहीं राज्य में पाकुड़ ऐसा जिला है, जहां सेलेक्टेड स्टूडेंट्स से अधिक को राशि बांट दी गयी है। शिक्षा सचिव ने इसकी जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

इन जिलों में 50 फीसदी से कम बंटी राशि

jharkhand scholarship : शिक्षा विभाग के आंकड़े के अनुसार पूरे राज्य में 44 फीसदी स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप की राशि नहीं मिली है। हजारीबाग के अलावा कोडरमा, पलामू, सिमडेगा, साहिबगंज, लातेहार और बोकारो ऐसे जिले हैं, जहां 50 फीसदी से भी कम छात्र-छात्राओं के बीच स्कॉलरशिप की राशि दी गयी है। राशि बांटने में गोड्डा अव्वल है। पाकुड़ में टारगेट से अधिक को पैसे दे दिए गए। अब इसकी जांच होगी। विभाग के सचिव के. रवि कुमार ने सभी जिलों को 15 दिनों के अंदर सौ फीसदी लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है।

जिलों की ऐसी है स्थिति
जिला लक्ष्य उपलब्धि

पाकुड़ 1677 1785
गोड्डा 3677 3677
पू. सिंहभूम 7606 7037
खूंटी 723 668
प. सिंहभूम 755 664
धनबाद 10,090 8086
रांची 6458 4666
गढ़वा 5867 4176
चतरा 7246 5103
सरायकेला 2618 1743
गुमला 2587 1696
गिरिडीह 24,305 15,883
लोहरदगा 2341 1413
जामताड़ा 3205 1926
देवघर 12,776 7478
दुमका 1885 1058
बोकारो 9492 4529
लातेहार 2853 1174
साहिबगंज 1207 417
सिमडेगा 579 174
पलामू 20,669 5574
कोडरमा 6749 1698
हजारीबाग 10,321 621

स्कॉलरशिप के लिए यह हो पात्रता

  • आवेदक झारखंड राज्य के स्थायी निवासी होनी चाहिए
  • विद्यार्थी को अन्य किसी प्रकार के छात्रवृति का लाभ नहीं मिलता हो
  • स्टूडेंट Gen. /SC /ST /OBC या अल्पसंख्यक वर्ग में से किसी एक से सबंध हो
  • आवेदक कक्षा एक से कक्षा 12वीं तक में से किसी भी क्लास में पढ़ाई कर रहा हो
  • सरकारी विद्यालय में विद्यार्थी अध्यनरत हो

कितनी मिलती है राशि
कक्षा राशि

jharkhand scholarship : एक से चार तक 500 रुपये
पांच और छह 1000 रुपये
सात से दस तक 1500 रुपये
11वीं और 12वीं 2300 रुपये

इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन ने एयर एम्बुलेंस सेवा शुरुआत

YOUTUBE

By JharExpress

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

One thought on “jharkhand scholarship : 1,47,928 छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के लिए”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *