jharkhand weather : 29 से 31 मार्च तक बारिश, रामनवमी में असर

jharkhand weather
Share This Post

jharkhand weather : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। नौ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने 29 मार्च से 31 मार्च तक रांची जिले के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में गर्जन के साथ-साथ वर्षा की संभावना जाहिर की है।

वहीं, बदलते मौसम के बावजूद अभी तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। जिन नौ जिलों में मौसम में बदलाव होंगे, उसमें रांची, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा शामिल है।

jharkhand weather : राज्य के कई जिलों में बुधवार को बारिश की संभावना जाहिर की गई है। इसके अलावा 30 और 31 मार्च को बारिश की संभावना है। एक से तीन अप्रैल तक मौसम समान्य रहेगा। सबसे अधिक बारिश 31 मार्च को होने की संभावना है। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बारिश की संभावना को देखते हुए किसान सावधान रहें। दो दिनों तक खेतों से दूर रहें। वज्रपात से जान-माल का नुकसान हो सकता है। मौसम साफ होते ही सब्जियों में जल निकासी की उचित व्यवस्था करें। पशुओं को खुले में ना छोड़े। खराब मौसम को देखते हुए सब्जियों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था कर लें।

jharkhand weather : इधर, जमशेदपुर शहर में लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार को भी झमाझम वर्षा हुई। इससे जगह-जगह पर पानी का जमाव हो गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन मौसम खराब रहेगा। यानी रामनवमी के मौके पर 30 और 31 मार्च को बारिश होने की संभावना है।

मालूम हो कि शहर में 31 मार्च को रामनवमी विसर्जन जुलूस निकाली जाएगी। ऐसे में अगर वर्षा हुई तो जुलूस में इसका असर देखने को मिलेगा। एक अप्रैल को भी गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। वहीं, दो अप्रैल से मौसम साफ होगा।

jharkhand weather : शहर में बीते 15 दिनों से लगातार रूक-रूक कर बारिश हो रही है। इससे अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें : रेडिसन ब्लू होटल चौक से ओवरब्रिज तक 33 घंटे बंद रहेगा

YOUTUBE

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

2 comments

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED