JSSC
Share This Post

रोजगार की चाहत रखने वाले झारखंड के पढ़े-लिखे युवाओं के लिए बुरी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand State Service Commission – JSSC) ने पूर्व में घोषित 12 परीक्षाओं को रद्द (JSSC Exams Cancelled) कर दिया है। इस तरह प्रतियोगी परीक्षा के जरिये सरकारी नौकरी हासिल करने का सपना देख रहे युवाओं को झटका लगा है।

इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) की ओर से पारित आदेश की वजह से उसने परीक्षा के कार्यक्रम को रद्द किया है। बता दें कि 16 दिसंबर 2022 को एक याचिका (SP(C) No. 3894 / 2021) रमेश हांसदा एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य तथा संलग्न वाद की सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की नियोजन नीति को रद्द कर दिया था।

30 जनवरी 2023 को एक पत्र जारी कर कहा है कि निम्नलिखित 12 परीक्षाओं के लिए जारी विज्ञापनों को रद्द किया जाता है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन की पूरी सूची यहां देखें।
रद्द किये गये प्रतियोगिता परीक्षा का नाम और पदों की संख्या
1. झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 – 956 पद
2. झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021-1285 पद
3. झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2022583 पद
4. झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा 2022 – 914 पद
5. तकनीकी / विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 – 594 पद
6. झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 -991 पद

7. झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा 2022 – 452 पद
8. झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा 2022-690 पद
9. झारखंड स्नातकोत्तर प्रशक्षित शिक्षक (पीजीटी) प्रतियोगिता परीक्षा 2022 3120 पद
10. झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 – 455 पद
11झारखंड औद्योगिक प्रशक्षिण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2022 – 737 पद
12.झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 – 176 पद

युवाओं में इस साल रोजगार को लेकर काफी उत्साह था। 14 प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिये 11 हजार नियुक्तियां होनीं थीं। लेकिन, झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 12 परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है, जिससे
प्रदेश के युवा बेहद निराश होंगे। बता दें कि इन 11 हजार पदों के लिए करीब 8 लाख लोगों ने आवेदन किये।

संशोधित नियमावली लागू होने के बाद जेएसएससी (JSSC) द्वारा 15 नियुक्ति प्रक्रियाएं शुरू की थी। इसमें से झारखंड साइंटिफिक असिस्टेंट प्रतियोगिता परीक्षा – 2021 पूरी हो चुकी है। इस प्रक्रिया के तहत फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) में 63 पदों पर वैज्ञानिक सहायकों की नियुक्ति की गयी है। वहीं, रिम्स नियमावली के तहत ए ग्रेड नर्सों की नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का चयन कर नियुक्ति की अनुशंसा की गयी।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad News : जोड़ाफाटक स्थित अपार्टमेंट में लगी आग, 14 की मौत

YOUTUBE

By JharExpress

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

One thought on “JSSC ने पूर्व घोषित 12 परीक्षाओं को रद्द कर दिया है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *