JSSC Update: क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 19 जुलाई को, 89,356 अपूर्ण आवेदन रद, जानें क्या है नया शेड्यूल

JSSC Update
Share This Post

JSSC Update: परीक्षा तिथि में बदलाव

JSSC Update: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की तिथि को संशोधित कर दिया है। पांच जुलाई को होने वाली यह परीक्षा अब 19 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी । आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए यह बदलाव किया है 

JSSC Update: 89,356 अपूर्ण आवेदन रद

एक अन्य महत्वपूर्ण JSSC Update में, आयोग ने क्षेत्रीय कार्यकर्ता नियुक्ति परीक्षा के 89,356 अपूर्ण आवेदनों को रद कर दिया है । यह कार्रवाई उन आवेदनों के खिलाफ की गई है जो पूर्ण रूप से सही नहीं पाए गए। आयोग ने ऐसे पंजीयन संख्याओं की सूची भी प्रकाशित कर दी है 

JSSC Update: एडमिट कार्ड और परीक्षा नियम

JSSC Update के अनुसार, परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र (Admit Card) परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पूर्व आयोग की वेबसाइट (jssc.nic.in) पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे । आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे । अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित सुचिता को बरकरार रखें और किसी भी प्रकार के कदाचार में शामिल न हों । दोषी पाए जाने पर झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023 के तहत कार्रवाई की जाएगी 

JSSC Update: परीक्षा कब और कहां होगी?

गौरतलब है कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन एक अगस्त 2024 से आठ सितंबर 2024 की मध्य रात्रि तक प्राप्त किए गए थे । वहीं, हाल ही में एक अन्य JSSC Update के तहत, हाई कोर्ट ने माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामले में आयोग से जवाब भी तलब किया है । अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से JSSC Update चेक करते रहें।

Avni Kejriwal: CBSE 12वीं री-चेकिंग में 500/500, रांची की बेटी ने रचा इतिहास, बनीं नेशनल टॉपर

Jharkhand Voter List: 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO, सिर्फ हस्ताक्षर से सूची में जुड़ेगा नाम, जानें क्या है नियम

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED