काँटाटोली चौक फ्लाई

हेमंत सोरेन के निदेश के आलोक में काँटाटोली चौक फ्लाई ओवर परियोजना निर्धारित समय में पूरा कर लिया गया

Jharkhand

काँटाटोली चौक फ्लाई : माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निदेश के आलोक में योगदा सत्संग आश्रम, बहुबाजार से शांति नगर, कोकर तक (वाया काँटाटोली चौक) फ्लाई ओवर परियोजना अन्तर्गत मौजा- कोनका एवं सीरम में भूमि अधिग्रहण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया गया है। अर्जित भूमि की प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरान्त श्रीमती अंजना दास, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, राँची द्वारा श्री कुंवर सिंह पाहन, अपर नगर आयुक्त, राँची नगर निगम, राँची को परियोजना निदेशक जुडको श्री अरविंद मिश्रा की उपस्थिति में अधिपत्य आज दिनांक 29 नवंबर 2022 को सौंप दिया गया।

काँटाटोली चौक फ्लाई : आपको बताएं कि दिनांक 01 नवंबर 2022 को काँटाटोली फ्लाई ओवर निर्माण कार्य का निरीक्षण माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन द्वारा किया गया था। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 30 नवंबर 2022 तक भू-अर्जन की प्रक्रिया पूर्ण कर लेने का निर्देश उपायुक्त राँची श्री राहुल कुमार सिंह को दिया गया था।

उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा उक्त के आलोक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, राँची से परियोजना की भूमि अधिग्रहण की प्रगति के संबंध में लगातार समीक्षा की गई और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया गया।

राजधानी को जाम मुक्त बनाने के लिए एक बड़ा निर्णय है। कांटा टोली सड़क को चौड़ा किया जाएगा। पूर्व में कराए गए कार्य एवं भूअर्जन के अलावा शेष कार्य में लगभग 187 करोड़ रुपये खर्च का आकलन परामर्शी ने किया है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को किसानों के लिए 3,500 रुपये की प्रारंभिक सूखा राहत की घोषणा की

YOUTUBE

Share This Post

1 thought on “हेमंत सोरेन के निदेश के आलोक में काँटाटोली चौक फ्लाई ओवर परियोजना निर्धारित समय में पूरा कर लिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *