Khatiyani Johar Yatra Chatra : हेमंत सोरेन खतियानी जौहर यात्रा चतरा में

CM Hemant Soren Khatiyani Johar Yatra Chatra
Share This Post

CM Hemant Soren Khatiyani Johar Yatra Chatra : आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चतरा पहुंचे।चतरा में सीएम ने कहा हम आदिवासी धर्मकोड लाए उस पर केंद्र चुप्पी साध गया। युवाओं के लिए नियोजन नीति लाए, वह असंवैधानिक करवा दिया गया। बाहरी लोगों के साथ मिलकर भाजपा नेता ही झारखण्ड के युवाओं का हक छीनने का काम किए।यहां के खतियानधारियों को प्राथमिकता के लिए नियम बनाए भी वह असंवैधानिक बता दिया गया।विपक्ष नहीं चाहता झारखण्ड आगे बढ़े। 20 वर्षों का दौर विचित्र था। ऐसे दलदल में धकेला जिससे इस राज्य को बाहर निकलने में एक लंबे संघर्ष की जरूरत है। जो लोग गुजरात, मुम्बई और देश चला रहे हैं उन्हीं लोगों ने राज्य को भी चलाया था। लेकिन गुजरात आगे चला गया और झारखण्ड पीछे कर दिया गया।

केंद्र सरकार द्वारा पेंशनधारियों की संख्या नहीं बढ़ायी गयी

CM Hemant Soren Khatiyani Johar Yatra Chatra : झारखण्ड की भौगोलिक बनावट के अनुरूप सरकार ने कार्य करना प्रारंभ किया। जिन क्षेत्रों में पदाधिकारी नहीं जाते थे वहां पदाधिकारी शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। लोगों को अधिकार दे रहे हैं।विपक्ष द्वारा दिये गए 20 वर्षों के घाव को भरने का काम किया जा रहा है।पूर्व में जरूरतमंदों को पेंशन नहीं मिल रहा था। कई बार आग्रह के बावजूद भी केंद्र सरकार द्वारा पेंशनधारियों की संख्या नहीं बढ़ायी गयी।लेकिन हमने अपने स्तर से प्रयास किया और आज सभी जरूरतमंद को सर्वजन पेंशन का लाभ मिल रहा है।एक-एक कर हम लोगों ने समस्याओं का समाधान करना शुरू किया है।

8.50 लोग लोगों को आवास मिलना है लेकिन केंद्र सरकार इसे स्वीकृत नहीं कर रहा

CM Hemant Soren Khatiyani Johar Yatra Chatra : हमारे राज्य में करीब 8.50 लोग लोगों को आवास मिलना है लेकिन केंद्र सरकार इसे स्वीकृत नहीं कर रहा। कुछ दिन पहले मैंने माननीय केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की और केंद्र सरकार से आवास देने का आग्रह किया।अपना हक-अधिकार मांगो तो यह लोग मुंह बंद करने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते हैं।राज्य अलग करने में 40 साल लग गए। और 20 साल लग गए आदिवासी-मूलवासी की मजबूत सरकार को सत्ता में आने में। सरकार बनने के बाद से ही विपक्ष लगातार सरकार गिराने का प्रयास कर रही है। कहते हैं सरकार गिरा देंगे। कैसे गिरा देंगे?
इनका षड्यंत्र कभी सफल नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें : झारखंड को नया DGP मिल जाएगा, तीन सीनियर IPS अधिकारियों के नाम

YOUTUBE

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

1 comment

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED