nagar nigam chunav ki taiyari
Share This Post

रांची, राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के सभी उपायुक्तों को नगर निकाय चुनाव की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

DC ne nagar nigam chunav ki taiyari poori karane ke nirdesh diya :l

राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने सोमवार को आयोग कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी डीसी से चुनाव तैयारियों की जानकारी ली।

इस दौरान नगर विकास विभाग कि संयुक्त सचिव ज्ञानेंद्र कुमार भी आयोग कार्यालय में मौजूद रहे। | उपायुक्तों से बात करते हुए राज्य – निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने मतदाता सूची को आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा के अंदर तैयार करने के साथ ईवीएम की उपलब्धता, चुनाव में होने वाले सरकारी व्यय, मतदान केंद्रों कि गठन सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। इस दौरान कुछ जिलों । कि परफॉर्मेससंतोषजनक नहीं होने पर आपत्ति जताई गई। अगर सबकुछ | ठीकठाक रहा तो नवंबर के अंत तक | चुनाव की घोषणा होने की संभावना | जताई जा रही है।

जोर लगाएंगे राजनीतिक दलः

निर्वाचन आयोग की तैयारी के बीच राजनीतिक दलों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। वैसे तो नगर निकाय चुनाव गैरदलीय होना है। राजनीतिक दलों ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को पदों पर उतारने का निर्णय लिया है। वर्तमान समय में बीजेपी का शहरी नगर निकायों में दबदबा है।

इन नगर निकायों में होगा चनावः

झारखंड में रांची, हजारीबाग, पलामू, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर और मानगो नगर निगम हैं, जबकि गढ़वा, झुमरी तिलैया, गोमिया, चक्रधरपुर,चतरा दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई ,कपाली,लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज में नगर परिषद है, जिन पर चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

राज्य के इन नगरपंचायतों में होना चुनाव:

बरहरवा, बासुकीनाथ, बुंडू, चाकुलिया, छतरपुर, धनवार, डोमचांच, हरिहरगंज, हुसैनाबाद ,जामताड़ा, खूटी, कोडरमा, लातेहार, महागामा, मझिगांव, नगर उंटारी,राजमहल और सरायकेला नगर पंचायतों में भी इसी दौरान चुनाव होगा। बता दें कि झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय से वीसी के जरिये राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने सोमवार को उपायुक्तों की बैठक ली. इस दौरान 7 नवंबर तक मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश दिए. अनुमान लगाया जा रहा है कि दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच नगर निकाय चुनाव हो सकता है।

DC ne nagar nigam chunav ki taiyari poori karane ke nirdesh diya :

HOME YOUTUBE

By JharExpress

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *