neet 2024 paper leak news: रांची-हजारीबाग से जुड़े तार

neet 2024 paper leak news
Share This Post

neet 2024 paper leak news: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2024 के पेपर लीक मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में बिहार और झारखंड पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओयू) की टीमें कड़ी जांच कर रही हैं। जांच में पता चला है कि रांची के ब्लू डार्ट कुरियर से नीट का पेपर हजारीबाग के एसबीआई बैंक के माध्यम से पांच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया था।

ईओयू टीम ने इन परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अध्ययन किया है और पेपर खोलने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी भी प्राप्त की है।

neet 2024 paper leak news: टीम को संदेह है कि पेपर लीक करने वाले गिरोह में कुछ बैंक कर्मी भी शामिल हो सकते हैं।

neet 2024 paper leak news: अभी तक गिरफ्तारियां

  • इस मामले में बिहार पुलिस ने 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें संजीव मुखिया गिरोह के सदस्य शामिल हैं।
  • झारखंड पुलिस ने भी देवघर से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

neet 2024 paper leak news: जांच के मुख्य बिंदु

  • पेपर रांची से हजारीबाग कैसे पहुंचा:
    • नीट का पेपर प्रिंटिंग प्रेस से रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित ब्लू डार्ट कुरियर आया था।
    • फिर यहां से हजारीबाग स्थित कुरियर सेंटर पर गया।
    • इसके बाद वहां से पेपर डंप बनाया गया और हजारीबाग स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में ले जाया गया था।
    • टीम को शक है कि इसी दौरान कहीं पेपर लीक किया गया है।
  • परीक्षा केंद्रों तक पेपर पहुंचाने की प्रक्रिया:
    • बैंक से परीक्षा के दिन ऑब्जर्वर बनाये गये बिनोवा भावे विवि के पांच शिक्षक पांच परीक्षा केंद्रों डीएवी स्कूल, होली क्रॉस स्कूल, ओएसिस स्कूल, संत जेवियर स्कूल और विवेकानंद सेंट्रल स्कूल पर नीट का पेपर समय पर ले गये थे।
    • ईओयू की टीम ने कुरियर सेंटर, पांचों परीक्षा केंद्र और एसबीआई की शाखा जाकर मामले की जानकारी ली।
    • टीम को बैंक से ऑब्जर्वर द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों में समय से पेपर ले जाने की जानकारी मिली।
    • इसके बाद टीम ने परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, ऑब्जर्वर के समक्ष पेपर खोलने और परीक्षा संचालन की भी जानकारी ली।
  • जांच का दायरा:
    • घंटों जांच-पड़ताल के बाद कुरियर संस्थान की विस्तृत जानकारी के लिए टीम रांची पहुंच गयी है।
    • सूत्र बताते हैं कि हजारीबाग से भी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
    • लेकिन जांच एजेंसी ने इस संबंध में कोई खुलासा नहीं किया है।
    • स्थानीय पुलिस भी कुछ भी कहने से बच रही है।
    • रांची में इओयू की टीम कुरियर सेंटर गयी।
  • अन्य जानकारी:
    • टीम को जानकारी मिली कि नीट पेपर लीक की अहम कड़ी नालंदा का संजीव मुखिया कांके थाना क्षेत्र में छिपा है।
    • हालांकि टीम के वहां पहुंचने पर वह नहीं मिला

यह भी पढ़ें:

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

1 comment

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED