Patna - Ranchi Vande Bharat Express

Patna – Ranchi Vande Bharat ExpressPatna – रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झंडी दिखाई

India Jharkhand Travel

Patna – Ranchi Vande Bharat Express : झारखंड की सबसे तेज़ दौड़ने वाली हाई स्पीड ट्रेन रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रांची रेलवे स्टेशन से राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी,परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, सांसद संजय सेठ सहित अन्य ने भी हरी झंडी दिखाई।

ट्रेन अपने निर्धारित समय से 22 मिनट विलंब से रवाना हुई। यह ट्रेन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से नामकुम पहुंची। इसके बाद नामकुम से मेसरा तक के बीच ट्रेन 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ी। रांची रेलवे स्टेशन से डेढ़ सौ स्कूली बच्चों को सफर कराया जा रहा है।

Patna – Ranchi Vande Bharat Express : ट्रेन रांची-मेसरा स्टेशन होते हुए 4.15 बजे पटना पहुंचेगी। 379 किलोमीटर की दूरी को ट्रेन छह घंटे में तय करेगी। 28 से ट्रेन नियमित तौर पर चलेगी। यह ट्रेन पटना से सुबह सात बजे खुलेगी और दोपहर एक बजे रांची स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं रांची स्टेशन से ट्रेन 4.15 पर खुलेगी और रात्रि 10.05 बजे पहुंचेगी।

बात अगर किराये की करें, तो वंदे भारत का किराया जनशताब्‍दी से अधिक है। अगर आप रांची से मेसरा महज 20 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको करीब सात सौ रुपये देने होंगे। हालांकि, चेयरकार के लिए यह किराया थोड़ा कम है। इसी तरह से बरकाकाना के लिए किराया लगभग एक हजार रुपये है और पटना तक इससे भी कहीं अधिक है।

Patna – Ranchi Vande Bharat Express : गौरतलब है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता को पांच अलग-अलग रूटों पर चलने वाली वंदे भारत का तोहफा दे रहे हैं। इनमें वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर, रांची-पटना, धारवाड़-बेंगलुरु और गोवा(मडगांव)-मुंबई शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड मंत्रालय में 26 जून 2023 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

YOUTUBE

Share This Post

2 thoughts on “Patna – Ranchi Vande Bharat ExpressPatna – रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झंडी दिखाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *